Ghaziabad

क्रीड़ा भारती गाज़ियाबाद महानगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा, अश्वनी शर्मा बने अध्यक्ष

गाज़ियाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय, शास्त्री नगर में आयोजित विशेष बैठक में क्रीड़ा भारती गाज़ियाबाद महानगर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नई टीम की घोषणा की गई।

इस कार्यकारिणी में अश्वनी शर्मा को महानगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। वहीं हेमंत शर्मा को महानगर मंत्री और अमरेन्द्र को सह मंत्री बनाया गया। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को ध्यान में रखते हुए दीपा सिरोही और ज्योति को सह मातृशक्ति प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है। युवाओं की जिम्मेदारी डॉ. अमित को युवा प्रमुख और आशीष को सह युवा प्रमुख के रूप में दी गई।

इसके अतिरिक्त मोहित को क्रीड़ा केन्द्र प्रमुख, संगम को सह क्रीड़ा केन्द्र प्रमुख, विपिन को दिव्यांग प्रमुख, राकेश को सह कबड्डी प्रमुख, अभिजीत को योग प्रमुख, विकास रावत को खो-खो प्रमुख और ऋषभ सक्सेना को वॉलीबॉल प्रमुख नियुक्त किया गया। वहीं डॉ. वीरेश्वर त्यागी को प्रांत संपर्क टोली सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री उमेश कुमार , प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल, प्रांत कोषाध्यक्ष तेजस्वी , विभाग सह संयोजक संदीप, शुभम गर्ग, मृदुल महेश सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प लिया।

LP News

Local Post News Network

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button