अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में वैश्य समाज के उत्थान पर जोर

गाजियाबाद: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की एक महत्वपूर्ण बैठक 6 अगस्त, 2024 को मंगलवार को जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता के कार्यालय जी-35, कवि नगर, गाजियाबाद में आयोजित की गई। इस बैठक में वैश्य समाज के उत्थान और उसके हितों की रक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल और महामंत्री रामकुमार तयाल ने संबोधित किया। वक्ताओं ने वैश्य समाज की उपेक्षा पर गहरी चिंता व्यक्त की और समाज के सभी सदस्यों से मिलकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में सरकार से वैश्य समाज के लिए एक आयोग गठित करने और वैश्य समाज के व्यापारियों के लिए पेंशन योजना शुरू करने की मांग की गई। साथ ही, गाजियाबाद विधानसभा से प्रदेश संगठन से वैश्य समाज के उम्मीदवार को प्रत्याशी बनाने का आग्रह किया गया।
जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने वैश्य समाज के लिए संघर्ष करने का वादा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को आश्वस्त किया। उन्होंने अग्रोहा धाम के सौंदर्यीकरण के लिए मिलकर कार्य करने का भी निर्णय लिया।
बैठक में मनोज गुप्ता, अजय सिंघल, राजीव अग्रवाल, परमानंद सिंघल, भार्गव, ऋषि बंसल, अशोक भारतीय, सौरभ, संजीव गर्ग, आशु गोयल, केके अनिल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष अतुल जैन और वैश्य समाज के अन्य प्रमुख पदाधिकारी अभिषेक गर्ग, अवनीश गर्ग, संजय गोयल और राजेश गुप्ता ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

