Meerut

सुभारती विश्वविद्यालय में एम.एड. छात्रों को करियर और उद्यमिता के अवसरों की दी जानकारी

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में एम.एड. विद्यार्थियों के लिए “एम.एड. के बाद करियर और उद्यमिता के अवसर” विषय पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में उपलब्ध विविध करियर संभावनाओं एवं आत्मनिर्भरता आधारित अवसरों से परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जामिया मिलिया इस्लामिया के प्रो. (डॉ.) डोरी लाल शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का क्षेत्र पारंपरिक शिक्षण तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसमें शोध, शैक्षिक प्रशासन, डिजिटल शिक्षा और शिक्षा आधारित उद्यमिता के क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहे हैं।

अपने व्याख्यान में उन्होंने एम.एड. के बाद उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को बदलते शैक्षिक परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को तैयार करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा व्यवस्था में नवाचार, तकनीक और रचनात्मक सोच को अपनाने वाले युवाओं के लिए अनेक संभावनाएं मौजूद हैं।

प्रो. शर्मा ने विद्यार्थियों को केवल रोजगार खोजने तक सीमित न रहने, बल्कि शिक्षा क्षेत्र में नए विचारों और स्टार्टअप मॉडल के माध्यम से अवसर सृजित करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने आत्मनिर्भरता और उद्यमिता को भविष्य की आवश्यकताओं से जोड़ते हुए छात्रों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने करियर विकल्पों और उच्च शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न भी पूछे, जिनका विशेषज्ञ द्वारा विस्तार से उत्तर दिया गया। आयोजन के अंत में विभाग की ओर से अतिथि वक्ता का आभार व्यक्त किया गया।

LP News

Local Post News Network

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button