Lucknow

सिद्धार्थ विहार के विकास के लिए आवास आयुक्त से मिले विधायक संजीव शर्मा

लखनऊ। गाजियाबाद शहर के विधायक संजीव शर्मा नें आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के आवास आयुक्त डॉक्टर बलकार सिंह से सिद्धार्थ विहार के विकास कार्यों को लेकर लगभग डेढ़ घंटे तक विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा करी।

बैठक में सिद्धार्थ विहार के सौंदर्यीकरण, सड़कों के पुनर्निर्माण, डिवाइडरों के नवीनीकरण, अतिक्रमण हटाने के साथ ही 42 एकड़ के विशाल पार्क के विकास, तथा NH-9 से सिद्धार्थ विहार प्रवेश द्वार पर भव्य एवं आकर्षक गेट निर्माण एवं गौर सिद्धार्थम सोसाइटी मे गंगा जल सप्लाई सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। आवास आयुक्त डॉक्टर बलकार सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए तथा 15 जून को प्रगति समीक्षा बैठक भी निर्धारित की है।

साथ ही, पुल निर्माण कार्य के संबंध में अवगत कराया गया कि सिंचाई विभाग से एनओसी प्राप्त होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। आवास आयुक्त ने स्वयं शीघ्र सिद्धार्थ विहार का निरीक्षण करने का आश्वासन भी दिया।

शहर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि सिद्धार्थ विहार को आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं प्रदेश का आदर्श आवासीय क्षेत्र बनाना हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़कें, हरित वातावरण, सुंदर पार्क और उत्कृष्ट आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार के सहयोग एवं अधिकारियों की सकारात्मक सोच से सिद्धार्थ विहार विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और आने वाले समय में यह गाजियाबाद की पहचान बनेगा।

मीडिया प्रभारी अजय चोपडा नें बताया कि पूर्ण विश्वास है कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से सिद्धार्थ विहार शीघ्र ही जनपद का सबसे सुंदर और विकसित क्षेत्र बनकर उभरेगा।

Deepak Tyagi

वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार, रचनाकार व राजनीतिक विश्लेषक ईमेल आईडी :- deepaklawguy@gmail.com, deepaktyagigzb9@gmail.com टविटर हैंडल :- @DeepakTyagiIND

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button