Meerut

बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा वोमेन एंटरप्रेन्योर को लाइफ स्टाइल एवं प्रदर्शनी द्वारा बढ़ावा दिया गया

मेरठ: लाइफ स्टाइल एवं प्रदर्शनी का भव्य आयोजन 26 अक्टूबर 2023 को द वाइट हाउस, मेरठ कैंट, उत्तर प्रदेश में बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा किया गया। इसका उद्देश्य वोमेन एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ाने और महिलाओं को जागरूक करने के लिए किया गया। बेटियाँ फाउंडेशन, एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित गैर-सरकारी संगठन है जो महिला सशक्तिकरण, बाल शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और स्वच्छता के क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। बालिकाओं को बचाने के महत्व को बढ़ावा देने पर मुख्य ध्यान देने के साथ, संगठन ने एक अधिक न्यायसंगत समाज बनाने के अपने मिशन में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है।

इस भव्य आयोजन में प्रमुख अतिथि ब्रह्माकुमारी सुनीता दीदी (मेरठ, उत्तर प्रदेश), विनीत अग्रवाल शारदा (प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी और व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, मेरठ, उत्तर प्रदेश), सोनिया आनंद रावत (गायिका एवं वोमेन एंटरप्रेन्योर, देहरादून, उत्तराखंड) और डॉ अनुभूति चौहान (अरुणोदय संस्था की संस्थापिका, मेरठ, उत्तर प्रदेश) उपस्थित रहे और ढेरों आशीर्वाद एवं सहयोग देकर आयोजन को सफल बनाया। आयोजन में मुख्य अतिथि सचिन चतुर्वेदी (अनुराग्यम् संस्थापक), सोनिया वर्मा (प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट), कविता मेहरा (सशक्त नारी फाउंडेशन, संस्थापिका), के एस नेगी (निर्देशक, यू जी ई अवार्ड्स ग्रुप), दीक्षा नेगी (निर्देशक, दिवस मेकअप स्टूडियो), कंचन रानी (एल ओ अन, कानपुर), अशोक कुमार (स्टेट बीयूरो चीफ, एल ओ अन, कानपुर), राहुल गुप्ता (मेरठ), अश्मिता गुप्ता (मेरठ), आयोजन में गेस्ट ऑफ ऑनर सर्वेश अग्रवाल (त्रिकुण्ड जेवेल्र्स, मेरठ), डॉली जैन (जैन महिला चेतना की प्रमुख, मेरठ), सुनैना जैन (मेरठ), मधु अग्रवाल (मेरठ), सशक्त नारी फाउंडेशन परिवार (सुधा रंगनाथम, कोमल, खुशप्रीत, पारुल), खुशबू जैन (मेरठ), ज्योसन माहेश्वरी (निर्देशक अकृत निर्त्य शाला, मेरठ), राशि यादव (कोरियोग्राफर, मेरठ), मनीष श्रीवास्तव (मनीष फिल्म्स, संस्थापक), रोमा त्रिखा (गायिका, मेरठ), सीमा गर्ग (कोरियोग्राफर, मेरठ), इंदु तोमर, पायल अग्रवाल के साथ साथ जिला मेरठ बेटियाँ फाउंडेशन के सभी सदस्य उपस्थित रहें जिनका स्वागत बेटियाँ फाउंडेशन की संस्थापिका एवं निर्देशक द्वारा किया गया।

यह आयोजन में महिलाओं की कला, संस्कृति और उद्यमिता का संगम बना, जो समुदाय में सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए समर्पित व्यक्तियों और संगठनों को एक साथ जोड़ा गया। इस आयोजन में विभिन्न रुचियों और जरूरतों को पूरा करने वाले स्टालों की श्रृंखला इस प्रकार है अवनी हर्ब्स, वेरी टू बैग, श्यामा श्याम, कृष्ण भगवान पोशाक केंद्र, हथकरघा लघु उद्योग, दुबई के परफ्यूम्स, अधीरा जेवेल्र्स, टिप एंड टॉप, सुई टाका, क्यारा कॉलेक्शन्स, एक्यूप्रेशर उपकरणों की प्रदशनी, कनोहर लाल गर्ल्स डिग्री कॉलेज एवं इंटर कॉलेज की छात्राओं के द्वारा हस्तशिल्प से बनी वस्तुओं की स्टाल लगाई और उत्तर प्रदेश के चॉकलेट्स स्टाल्स एवं वस्तुएं रखे गए जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली और प्रोत्साहित किया गया।

इस आयोजन का सफल कार्यभार दीपाली जैन (मेरठ जिला अध्यक्ष, बेटियाँ फाउंडेशन), डॉ संगीता वार्ष्णेय (जिला महासचिव, बेटियाँ फाउंडेशन) और शिवा गुप्त (जिला युवा अधिकारी, बेटियाँ फाउंडेशन) ने अपने कंधों पर उठाया। डॉ. ज्योत्सना जैन (राष्ट्रीय अध्यक्ष, बेटियाँ फाउंडेशन) और प्रांजल जैन (निदेशक, बेटियाँ फाउंडेशन) इस सफल आयोजन के साक्षी बने, जिनके जुनून और समर्पण द्वारा संगठन के मिशन को आगे बढ़ाने में और महिला सशक्तिकरण एवं बाल शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा अपना योगदान देते आए है।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button