मेरठ में महिला की हत्या,हाथ में है हथियार “हत्या या आत्महत्या” पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी

मेरठ: मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के इंद्रानगर में आज दिन निकलते ही एक 45 वर्षीय महिला, सुनीता वर्मा की हत्या कर दी गई। घटना को लेकर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक महिला का शव सुबह घर में बेड पर पड़ा मिला। महिला के हाथ में एक लाइसेंसी पिस्टल भी मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला के पति से पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि, अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस का कहना है कि वे सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं। हत्या या आत्महत्या, इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। आसपास के लोगों में काफी डर और हड़कंप है।
पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लेंगे और आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।


