GhaziabadYour Space

सिद्धार्थ विहार में उत्तरायणी महोत्सव, गीत संगीत और नृत्य का हुआ आयोजन

गाजियाबाद, 21 जनवरी 2024: गाजियाबाद की प्रतीक ग्रैंड सिटी सिद्धार्थ विहार में देवभूमि उत्तराखंड समिति सिद्धार्थ विहार द्वारा द्वितीय उत्तरायणी महोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया। इस महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह ग्यारह बजे गणेश पूजन से की गई। इसके बाद पारंपरिक परिधान में ढोल धमाऊ और गाजे बाजे के साथ सभी लोगों ने प्रभात फेरी में सोसाइटी प्रांगण में नाचते गाते हुए चक्कर लगाया। प्रभात फेरी के पश्चात् मकर संक्रान्ति के अवसर पर प्रसाद के रूप में खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया।

शाम तीन बजे से पांच बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मनमोहक गीतों पर नृत्य प्रस्तुति दी गई। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में नव्या पाठक, गीतिका सिंह, स्वरा, आन्या, वेदिका, वृन्या रावत, वैधही कुकरेती, परिधि, जाह्नवी रावत, श्वेता बिष्ट, मेघा नेगी, माही ख़ुलबे व अन्य ने भाग लिया। कार्यक्रम में सोलो और ग्रुप डान्स प्रस्तुति की गई। ग्रुप डान्स प्रस्तुति श्रेया नेगी के निर्देशन में रही।

बच्चों के कार्यक्रम की प्रस्तुति के अलावा उत्तराखंड के प्रसिद्ध कलाकारों की टोली ने गीत संगीत का समा बांध दिया। मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुति में मुख्य कलाकार सत्येंद्र परिदयाल, मुकेश कैठत, भागवत मनराल, संतोष बडोनी, प्रीति गुसाई द्वारा प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में सीनियर सिटीजन्स को और प्रतिभाग करने वाले बच्चों को शाल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद सम्बोधन के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम में मंच संचालन और अन्य में मनोज धपोला और वैशाली रही तथा कार्यक्रम में सभी का आभार समिति अध्यक्ष हरीश उपाध्याय ने किया।

इस अवसर पर हरीश उपाध्याय, गोकुल प्रसाद, विजेंद्र सिंह रावत, देव सिंह रावत, मोहन सिंह, दीप जोशी, आनंद प्रकाश उनियाल, सुनील शर्मा, दिनेश ख़ुलबे, मनोज नेगी, शशि कुकरेती, जयंत नौटियाल, जयदीप, योगेश, पंकज रावत, मोहन सिंह, दीपक पाठक, त्रिवेणी, जीवन, भूपिंदर सिंह बिष्ट, लीला, रेखा, पारुल, सुरभि, कुशमा, जीवा, आनंदी, शांति, अंजू और अन्य लोग उपस्थित रहे।

देवभूमि उत्तराखंड समिति सिद्धार्थ विहार के अध्यक्ष हरीश उपाध्याय ने बताया कि यह महोत्सव उत्तराखंड की संस्कृति को जीवित रखने और अपने बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं और सभी को बहुत आनंद आता है।

LP News

Local Post News Network

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button