Meerut

भूनी टोलकांड: एनएचएआई ने टोल एजेंसी पर ₹20 लाख जुर्माना, टोल स्टाफ के 6 आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। 17 अगस्त 2025 को मेरठ-कर्नाल राष्ट्रीय राजमार्ग-709A पर स्थित भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान कपिल और उनके साथियों पर टोलकर्मियों द्वारा किए गए हमले के मामले में अब बड़ी कार्रवाई सामने आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने घटना को गंभीरता से लेते हुए टोल वसूली एजेंसी एम/एस धरम सिंह पर ₹20 लाख का भारी जुर्माना लगाया है। साथ ही एजेंसी का अनुबंध समाप्त करने और भविष्य में किसी भी टोल प्लाजा बोली प्रक्रिया से बाहर करने की कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।

एनएचएआई ने सख्त शब्दों में कहा है कि ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संस्था ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है और किसी भी तरह का दुराचार इस जिम्मेदारी के खिलाफ है।

घटना को लेकर थाना सरूरपुर पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई की है। दर्ज मुकदमे (मु.अ.सं. 260/2025) के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से छह आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—

  1. सचिन पुत्र मुकेश, निवासी ग्राम पाचली, थाना सरूरपुर, मेरठ (30 वर्ष)
  2. विजय पुत्र अरुण, निवासी करनावल, थाना सरूरपुर, मेरठ (25 वर्ष)
  3. अनुज पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ग्राम दुर्जनपुर, थाना सरूरपुर, मेरठ (28 वर्ष)
  4. अंकित पुत्र दारा सिंह, निवासी ग्राम छुर, थाना सरधना, मेरठ (26 वर्ष)
  5. सुरेश राणा पुत्र राजपाल, निवासी ग्राम बढ़हल, थाना दोघट, बागपत (56 वर्ष)
  6. अंकित शर्मा पुत्र नरेश, निवासी ग्राम सूजती, थाना दोघट, बागपत (28 वर्ष)

पुलिस के अनुसार इन आरोपियों को टूटी पुलिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया और समय पर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

सेना के जवान के साथ हुई इस बर्बर घटना ने स्थानीय लोगों में गुस्सा पैदा कर दिया है। एनएचएआई और पुलिस दोनों की सख्त कार्रवाई से यह संदेश दिया गया है कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कदम उठाए जाएंगे।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button