संजय नगर रामलीला में हुआ ताड़का वध का मंचन
गाज़ियाबाद: श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी संजय नगर के तत्वाधान में आयोजित हो रही रामलीला में रविवार को यज्ञ विध्वंस के पश्चात ताड़का वध का मंचन किया गया। भगवान राम ताड़का का वध करते हैं और जिससे ऋषि व मुनि प्रसन्न हो जाते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के जयकारे से पूरा मैदान गूंज उठता है। रामलीला में दिखाया गया कि ऋषि-मुनियों पर राक्षसों के द्वारा किए जा रहे अत्याचार से परेशान ऋषि विश्वामित्र राजा दशरथ के दरबार जाते हैं। राक्षसों के संहार के लिए विश्वामित्र भगवान राम और लक्ष्मण को राजा दशरथ से मांग कर लाते हैं। ऋषि विश्वामित्र भगवान राम, लक्ष्मण को वन में ले जाते हैं जहां पर मारीच व सुबाहु के साथ-साथ राक्षसी ताड़का का वास होता है। सभी ऋषि मुनि ताड़का राक्षसी के अत्याचारों से परेशान थे। अतः भगवान राम राक्षसी ताड़का का वध कर देते हैं। जिससे सभी ऋषि मुनि प्रसन्न हो जाते हैं। ताड़का वध के बाद मारीच और सुबाहु के साथ श्री राम का युद्ध होता है। इस युद्ध में श्री राम का बाण लगने से सुबाहु व मारीच की मृत्यु हो जाती है।
मंचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा, मुख्य ट्रस्टी एवं संस्थापक अमित फाउंडेशन एडवोकेट बीएल बत्रा, कपिल शर्मा अध्यक्ष, गा०बाद इकाई ऊ०प्र० उद्योग व्यापार संगठन, प्रवीण कुमार शर्मा प्रबंधक बी. आर पब्लिक स्कूल, विजयनगर तथा समाजसेवी जे.के गौड़ उपस्थित रहे तथा प्रभु श्री राम जी की आरती कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के अध्यक्ष यशपाल यादव, महामंत्री सुमित चौहान, कोषाध्यक्ष तरुण शर्मा, संरक्षक एवं मीडिया प्रभारी संजीव चौधरी, सह-मीडिया प्रभारी अनुज राघव, संरक्षक मोहन सिंह रावत, अशोक चाँदीवाल, आर.एस. शर्मा, किरणपाल तेवतिया, रविंद्र सिंह राणा, अमरदत्त शर्मा, सतपाल दीवान जी, राजकुमार शर्मा, कौशल शर्मा, डी. पी. नागर, संयोजक झम्मन चौधरी, बृजेश शर्मा, हरपाल सिंह, अरुण शर्मा, के.के शर्मा, ब्रह्मपाल गुज्जर, सुब्रत त्रिखा, उपाध्यक्ष सचिन त्यागी, अखिलेश सिंह, विक्रांत राणा, मनोज ठाकुर, सुदर्शन शर्मा, करण सिंह, दीपक वर्मा, मंत्री ऋषभ चौधरी, निखिल प्रजापति, गोपाल चौधरी, विवेक चौधरी, संगठन मंत्री उमेश रोहिला, सतीश चौधरी, मंच व्यवस्थापक आकाश शर्मा, शिवम, उप-कोषाध्यक्ष खचेड़ू शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य निर्मला शर्मा, रमा देवी, पन्ना देवी, रामवती देवी, पूनम शर्मा, भावना जौहरी, विजय कोरी, मेम्बर सिंह, सुभाष चंद, कृष्णा सिंह, निर्मल कौशिक, कौशल तेवतिया, पवन यादव, अंकुर सिसोदिया, शिवम राठी एवं सभी स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।