ब्रेकिंग न्यूज: हाथरस में सत्संग पंडाल में भगदड़ से 116 लोगों की मौत, कई घायल

हाथरस: हाथरस जिले के सिकंदरा राउ थाना क्षेत्र के रतीभान पुर गांव में आज मंगलवार को एक भयानक हादसा हो गया। संत भोले बाबा के प्रवचन सुनने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे थे। पंडाल में अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 116 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।
सूत्रों के अनुसार, रतीभान पुर गांव में संत भोले बाबा का प्रवचन आयोजित किया गया था। हजारों लोग प्रवचन सुनने के लिए पंडाल में जमा थे। पंडाल में भारी भीड़ और उमस के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसी बीच, कुछ लोगों ने पंडाल से बाहर निकलने की कोशिश की, जिससे भगदड़ मच गई। भगदड़ में कई लोग कुचल गए, जबकि कई घायल हो गए।
सत्संग में भगदड़ से हुई मौतों की संख्या बढ़ गई है। खबर है कि अब तक 116 लोग मारे जा चुके हैं। राहत कार्य में लगे लोगों का कहना है कि मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। अभी भी पंडाल में कुछ लोगों के दबे होने की खबर है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटनास्थल पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंचने में देरी हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पंडाल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे।
मृतकों की संख्या में अभी भी इजाफा हो सकता है।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है।
यह हादसा पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।

