Meerut

ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर ने विभिन्न सड़कों, पार्कों के सौन्दर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

मेरठ: दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक तथा उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री डा0 सोमेन्द्र तोमर ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों का दौरा किया और विभिन्न सड़कों व पार्कों के सौन्दर्यकरण कार्य का शिलान्यास किया। सोमेन्द्र तोेमर ने सर्वप्रथम शास्त्रीनगर, डी-ब्लॉक स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मन्दिर इंटर कॉलिज में 3 आर0ओ0 वॉटर कूलर का लोकार्पण विद्यालय के सम्मानित सदस्यों के साथ किया। उसके बाद महापौर हरिकान्त आहलूवालिया, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल के साथ वार्ड सं0 63 में शास्त्रीनगर के-ब्लाक मे मकान सं0-5087 से 5082 से 5120 तक गली में नाली एवं इन्टरलाकिंग टाईल्स निर्माण कार्य, शास्त्रीनगर के-ब्लाक मे मकान सं0-5020 से 5127 और 5014 से 5128 होते हुए 5184 तक गली में नाली एवं इन्टरलाकिंग टाईल्स निर्माण कार्य, शास्त्रीनगर प्रवेश विहार में अनुज के मकान सें विजय पाल के मकान तक गली में नाली एवं इन्टरलाकिंग टाईल्स निर्माण, शास्त्रीनगर डी.ऐ.वी स्कूल, एल-ब्लाक के पास वाली सडक पर नाली एवं इन्टरलाकिंग टाईल्स निर्माण कार्य, शास्त्रीनगर एल-ब्लाक मं मकान सं0-886 से 846, एवं 830 तक गली में नाली एवं इन्टरलाकिंग टाईल्स का निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल तोड़कर किया। उपरान्त शास्त्रीनगर एल-ब्लॉक में एल-545 के सामने सदभावना पार्क की मरम्मत एवं रगाई पुताई का कार्य, शास्त्रीनगर एल-ब्लॉक में एल-801 के सामने पार्क की मरम्मत एवं रगाई पुताई के कार्य का नारियल तोड़कर श्रीगणेश किया। उसके बाद सोमेन्द्र तोमर वार्ड सं0 55 फतेहउल्लापुर पहुंचे जहां उन्होनें मुख्य मार्ग सहित डा0 अम्बेड़कर चौक वाले मार्ग पर निर्माण कार्य का श्रीगणेश तारियल तोड़कर किया। साथ ही साथ सविधान निर्माता डा0 भीम राव अम्बेड़कर की प्रतिमा पर स्थानीय वासियों के साथ माल्यार्पण कर नतमस्तक होकर नमन किया। उपरान्त गगोल तीर्थ पर लोक निर्माण विभाग द्वारा परतापुर-चन्दसारा-फफूण्डा सम्पर्क मार्ग के चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य का शिलान्यास ग्रामवासियों के साथ किया।

साथ ही लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित की जाने वाले काशी- सौलाना सम्पर्क मार्ग सहित मण्डी परिषद, मेरठ द्वारा निर्मित की जाने वाली काशी-इटायरा-ढीलना सम्पर्क मार्ग के निर्माण कार्य का भी श्री गणेश ग्रामवासियों के साथ किया। ग्राम कुण्डा में विधानगण्डल क्षेत्र विकास निधि के अन्तर्गत निर्मित की गयी विभिन्न सड़कों का लोकार्पण भी किया। इस दौरान उपस्थित स्थानीय वासियों ने मंत्री व विधायक सोमेन्द्र तोेमर का फूल-मालाओं के साथ स्वागत व अभिनन्दन कर धन्यवाद ज्ञापित किया। सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज भयमुक्त वातावरण है, साथ ही प्रदेश नित आयाम स्थापित कर रहा है। भाजपा सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित करने का कार्य किया है। आगे कहा कि जो भी क्षेत्रवासियों के सुझाव होगें उनपर कार्य किया जाएगा। क्षेत्र का विकास प्राथमिकता है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष ललित मोरल, मण्डल अध्यक्ष सचिन त्यागी, पार्षद अनुज वाशिष्ठ, पार्षद पुत्र आकाश काशी, पार्षद पुत्र सोनू, पूर्व पार्षद प्रत्याशी वाजिद मलिक, पार्षद प्रशांत कसाना सहित ग्राम प्रधान एवं पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेें।
इसके साथ ही वार्ड सं0 53, शास्त्रीनगर मण्डल के सेंट्रल मार्केट में संकल्प-पत्र सुझाव अभियान के अन्तर्गत विकसित भारत मोदी की गांरटी वाली वीडियों वैन के शुभारम्भ कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर व महापौर हरिकान्त आहलूवालिया रहें। महापौर हरिकान्त आहूवालिया ने कहा कि ट्रीपल इंजन सरकार ने जनपद में विकास की गति को बढ़ाने का कार्य किया हैै, जिससे आमजन को इसका लाभ भी मिल रहा है।

सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन वाली सरकार में विकास कार्याें को गति प्राप्त हुई है जिसका परिणाम जनपद मेरठ में भी दिख रहा है आज केन्द्र सरकार के अन्तर्गत विभिन्न परियोजनाओं संचालित है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज उत्तर प्रदेश से उत्तम प्रदेश की ओर अग्रसर है। इसके बाद उन्होनें मोदी की गांरटी वाली वैन को भारतीय जनता पार्टी का ध्वज दिखाकर रवाना किया, सुझाव पेटिका के माध्यम से लोग अपने सुझाव पत्र सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह तक पहुंचा सकते है। इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष डा0 वकुल रस्तौगी, महानगर उपाध्यक्ष रविश अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष ललित मोरल, मण्डल उपाध्यक्ष महेन्द्र मेधानी, मण्डल महामंत्री भावना शर्मा, पार्षद विरेन्द्र शर्मा बिल्लू, पार्षद अनुज वशिष्ठ, पार्षद सुमित मिश्रा, पूर्व पार्षद पंकज कतीरा, पूर्व पार्षद नरेन्द्र राष्ट्रवादी, व्यापार संघ अध्यक्ष किशोर वाधवा, निमित जैन सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button