चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की बेसब्री से देशवासियों का इंतजार, उत्तर प्रदेश में शैक्षिक संस्थानों में लाइव प्रसारण का इंतेजाम
गाजियाबाद/मेरठ : जिस पल का बेसब्री से पूरे देशवासियों को इंतजार है वह घड़ी अब आने वाली है। हम बात कर रहे हैं चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की जिसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा यह कहा गया है कि इस ऐतिहासिक पल को सभी शैक्षिक संस्थानों को छात्रों को इस का लाइव प्रसारण दिखाना चाहिए, जिसको लेकर उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में लाइव प्रसारण का इंतेजाम किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि जब बच्चों के स्कूल शाम को 1 घंटे के लिए खोले जाएंगे। इस बाबत यूपी सरकार ने आदेश जारी किया है के उत्तर प्रदेश मैं 23 अगस्त को सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों को 1 घंटे के लिए खोला जाए। इस दौरान वहां पढ़ने वाले बच्चे चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग को स्कूल में टीवी प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव प्रसारण देख पाएंगे जिसको लेकर स्कूल प्रबंधकों द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है।
साथ ही इस ऐतिहासिक पल का छात्र – छात्राओं को भी बेसब्री से इंतजार है। उनका कहना है कि हम अपने देश पर गर्व महसूस कर रहे हैं। अब हम चांद के बारे में अच्छे से जान पाएंगे, साथ ही अलग-अलग छात्र छात्राओं को इस घड़ी का बेसब्री से इंतजार है। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा यह आदेश जो दिए गए हैं जिसमें छात्र छात्राओं को लाइव प्रसारण स्कूल के अंदर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग लाइव दिखाया जाएगा जिसको लेकर वह काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।
गाजियाबाद-उमेश कुमार/मेरठ-मुनीष कुमार
