Ghaziabad

रामलीला मैदान में चैत्र नवरात्रि में आयोजित होगी भव्य श्रीराम कथा

गाजियाबाद: रामलीला मैदान, राजनगर एक्सटेंशन में आगामी चैत्र नवरात्रि में आयोजित भव्य एवं विशाल संगीतमय श्री राम कथा के लिए रविवार को भूमि पूजन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों सहित गाजियाबाद के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। सभी रामभक्तों ने श्रीराम कथा को सफल बनाने का दिव्य संकल्प लिया।

पंडित अजय शर्मा जी बृजवासी ने संपूर्ण विधि विधान के साथ भूमि पूजन करवाया। उन्होंने उपस्थित रामभक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि चैत्र नवरात्रि में श्रीराम कथा का श्रवण सामान्य दिनों की अपेक्षा सौ गुणा अधिक फलदायी है।

श्रीराम कथा के श्रवण से मनुष्य के समस्त पापों का नाश होता है साथ ही मनोवांछित कामनाएं पूर्ण होती हैं।

अखण्ड भारत मिशन (पंजी) द्वारा आयोजित श्रीराम कथा 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक आयोजित होगी, कार्यक्रम समिति वरिष्ठ सदस्य राजनगर रेजीडेंसी निवासी मनोज अग्रवाल ने कार्यक्रम की जानकारी दी :

  • अखण्ड भारत मिशन (पंजी) द्वारा आयोजित
  • तारीख: 14 अप्रैल से 21 अप्रैल
  • कलश यात्रा: 13 अप्रैल
  • पूणाहुति एवं विशाल भण्डारा: 22 अप्रैल
  • कथा व्यास: परम पूज्य सुनील कौशल जी महाराज
  • भजन गायिका: दीदी लुभानी बृजवासी (21 अप्रैल)
  • प्रतिदिन राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुतियाँ

आयोजन समिति:

  • अध्यक्ष: अश्वनी शर्मा
  • मुख्य संयोजक: राष्ट्रीय कवि वैभव शर्मा

भूमि पूजन में मुख्य रूप से कैलाश गोयल, सुभाष गुप्ता, दिनेश कुमार शर्मा, हरिमोहन गोयल, रंगनाथ अग्रवाल, पार्षद सुमन लता पाल, अंकुर पाल, निखिल त्यागी, राकेश त्यागी, प्रवीण त्यागी, प्रहलाद शरण शर्मा, सुनील वाष्र्णेय, दर्शन अग्रवाल, संगीता माहेश्वरी, नीतू सिंह, सीमा गोयल, मुकेश गोयल, आराध्य माहेश्वरी, मनोज शर्मा, कल्पना दुबे, संतोष पुरोहित, नीरज गर्ग, सुनील गर्ग, रेनू बंसल, रोहिणी सेठ, सीमा चौधरी, मिनाक्षी खन्ना, नितिका शुक्ला, दीपा सिरोही, लोकेश सिरोही, बी के शर्मा, राकेश शर्मा हनुमान, प्रिया राठी, मीना शुक्ला, मंजू अग्रवाल, गीता गर्ग, संदीप शर्मा, अनिल गोयल, अभिषेक मैत्रेय, मनवीर त्यागी, अंकित गुप्ता, अरविंद भारद्वाज, गजेन्द्र शर्मा, एम पी शर्मा, अनीता अग्रवाल, विपिन पाराशर, नीरा वाष्र्णेय, नरेश कौशिक, सुमित राठी, गजानंद अग्रवाल, हरीश शर्मा, रेखा कौशिक, राजीव शर्मा, श्याम सुन्दर शर्मा, विकास गुप्ता, राकेश शर्मा, सुजीत झा, एन सी पाराशर, जितेन्द्र शर्मा, राकेश गोयल, गौरव विश्नोई, संजय तारिका, मनोज अग्रवाल, जितेन्द्र शर्मा, के जी रस्तोगी, राजमोहन गोयल, जेबी गुप्ता, मुकेश गौड़, रतिप्रकाश त्यागी, गोपाल दत्त, आईआर पांडे आदि उपस्थित रहे।

LP News

Local Post News Network

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button