संजय नगर रामलीला में हुआ मुनि याचना तथा यज्ञ विध्वंस का मंचन
गाज़ियाबाद: श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी संजय नगर के तत्वाधान में आयोजित हो रही रामलीला में शनिवार को प्रभु श्री राम जन्म के पश्चात मुनि याचना और यज्ञ विध्वंस तक की लीला का मंचन किया गया। जिस समय मुनि विश्वामित्र दशरथ से अपने यज्ञों को सफल बनाने के लिए मदद हेतु उनके पुत्रों को मांगते हैं तो राजा दशरथ अधीर हो उठते हैं और कहते हैं आप मेरा पूरा राज पाठ मांग लीजिए परंतु मेरे प्राणों से भी प्रिय मेरे राम को ना मांगिये। राजा दशरथ के पुत्र मोह का विलाप देखकर दर्शकों की आंखें भी नाम हो गई। मुनि विश्वामित्र ने बताया की जब भी वह यज्ञ करते हैं तो राक्षस उनके यज्ञ को खंडित करने की कोशिश करते हैं उनके यज्ञ में मांस-मदिरा आदि फेंक कर यज्ञ को खंडित करने का प्रयास करते हैं। मुनि की जटिल समस्या को देखकर राजा दशरथ पुत्र मोह त्याग देते हैं और राम लक्ष्मण को उनकी सेवा के लिए भेज देते हैं। मंचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रालोद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजयपाल प्रमुख उपस्थित रहे तथा प्रभु श्री राम जी की आरती कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के अध्यक्ष यशपाल यादव, महामंत्री सुमित चौहान, कोषाध्यक्ष तरुण शर्मा, संरक्षक एवं मीडिया प्रभारी संजीव चौधरी, सह-मीडिया प्रभारी अनुज राघव, संरक्षक मोहन सिंह रावत, अशोक चाँदीवाल, आर.एस. शर्मा, किरणपाल तेवतिया, रविंद्र सिंह राणा, अमरदत्त शर्मा, सतपाल दीवान जी, राजकुमार शर्मा, कौशल शर्मा, डी. पी. नागर, संयोजक झम्मन चौधरी, बृजेश शर्मा, हरपाल सिंह, अरुण शर्मा, के.के शर्मा, ब्रह्मपाल गुज्जर, सुब्रत त्रिखा, उपाध्यक्ष सचिन त्यागी, अखिलेश सिंह, विक्रांत राणा, मनोज ठाकुर, सुदर्शन शर्मा, करण सिंह, दीपक वर्मा, मंत्री ऋषभ चौधरी, निखिल प्रजापति, गोपाल चौधरी, विवेक चौधरी, संगठन मंत्री उमेश रोहिला, सतीश चौधरी, मंच व्यवस्थापक आकाश शर्मा, शिवम, उप-कोषाध्यक्ष खचेड़ू शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य निर्मला शर्मा, रमा देवी, पन्ना देवी, रामवती देवी, पूनम शर्मा, भावना जौहरी, विजय कोरी, मेम्बर सिंह, सुभाष चंद, कृष्णा सिंह, निर्मल कौशिक, कौशल तेवतिया, पवन यादव, अंकुर सिसोदिया, शिवम राठी एवं सभी स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।