मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पंद्रह नवंबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा मेरठ मे फेल

मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुसार प्रदेश की सभी सड़कें 15 नवंबर तक गड्ढा मुक्त हो जाएंगी। इसको लेकर जिले में गड्ढामुक्त अभियान चलाया जा रहा था।लेकिन हकीकत में यह कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। यही वजह है कि नगर निगम के निकट और शहर के मुख्य बाजार की सड़क के गड्ढों को भी अभी तक नहीं पाटा जा सका है। यह हाल तब है जब सरकार द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए दिये गए समय पंद्रह नवंबर तक था।


नगर निगम का मुख्य कार्यालय घंटाघर पर है। यहां खैरनगर से घंटाघर तक जाने वाली सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। उसमें जगह-जगह गड्ढे हैं। यह मार्ग ऐसा है जिनसे नगर निगम के अधिकारियों का रोज कार्यालय आना जाना लगा रहता है। लेकिन इसके बाद भी इन गड्ढों को नहीं पाटा जा सका है। सड़क के नाम पर ऎसी स्थिति है की बिना बारिश सड़कों पर दिन भर धूल मिट्टी उड़ती है और बारिश मे यही सड़कें तालाब बन जाती हैँ। जिसके चलते आये दिन वाहन चालक चोटिल होते हैँ और वाहन ख़राब होते हैँ।

