मेरठ नगर निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिलने से त्यागी समाज में आक्रोश

मेरठ : आज होटल सागर सम्राट पैलेस गढ़ रोड मेरठ में त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा के संरक्षक मंडल मार्गदर्शक मंडल एवं केंद्रीय कार्यकारिणी के प्रतिनिधियों की एक आवश्यक बैठक आसन नगर निगम के चुनाव के बारे में आयोजित की गई। बैठक में सदस्यों द्वारा आक्रोश व्यक्त किया गया मेरठ नगर में त्यागी समाज की लगभग सवा दो लाख वोट होते हुए भी त्यागी समाज से किसी भी व्यक्ति को पार्षद का टिकट बीजेपी द्वारा नहीं दिया गया, जबकि त्यागी समाज लगभग 95% वोट भाजपा को देता है।
विस्तृत विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि त्यागी समाज की बहुत बड़ी महापंचायत बुलाई जाएगी और एक वृद्ध बैठक दिनांक 7 मई 2023 को त्यागी छात्रावास में आयोजित की जाएगी। उसी बैठक में सामूहिक रूप से निर्णय लिया जाएगा कि त्यागी समाज का किस पार्टी को समर्थन दिया जाए इस बैठक में जो निर्णय हो पूरी बिरादरी उसे ही वोट करेगी ।

बैठक की अध्यक्षता सुनील त्यागी व संचालक प्रदीप त्यागी द्वारा किया गया। बैठक में उदयवीर त्यागी, सतीश प्रकाश त्यागी, अशोक कुमार त्यागी, सोनी राजेश त्यागी, खंदावली प्रवीण त्यागी, कुलदीप त्यागी खासपुर, अमरीश त्यागी, सुनील त्यागी प्रधान , विशाल वशिष्ठ, गंगा शरण त्यागी, सतीश त्यागी, देवदत्त त्यागी, अनिरुद्ध त्यागी, लेफ्टिनेंट कर्नल अमरदीप त्यागी, विजेंद्र त्यागी, विशाल वशिष्ठ, और इंदु त्यागी और अपने समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया गया और सभी ने 7 मई 2023 की सम्मेलन के लिए सभी ने शपथ ली और इस को भव्य बनाने के लिए एक बहुत बड़ी विशाल समाज को इकट्ठा किया जाएगा।