गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में गणतंत्र दिवस पर धूमधाम से मनाया गया
गाजियाबाद, 26 जनवरी, 2024 : गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार इलाके की प्रतीक ग्रैंड सिटी में गणतंत्र दिवस पर धूमधाम से मनाया गया। सुबह 10 बजे सोसाइटी के मेंटेनेंस ऑफिस कार्यालय स्टॉफ के साथ सोसाइटी निवासियों द्वारा ध्वज फहराया गया। इसके बाद प्रभात फेरी निकाली गई। बच्चों ने देशभक्ति गीत गाए और मिष्ठान वितरित किया गया। देश के वीरों को याद किया गया।
शाम सात बजे सभी द्वारा सोसाइटी प्रांगण में एक दीया राष्ट्र ने नाम जलाया जाएगा। दीया जलाकर सभी ने देश के विकास और समृद्धि की कामना की।
गणतंत्र दिवस के 75 साल होने पर सोसाइटी के वरिष्ठ निवासी वीके गुप्ता ने कहा की इस दिन के लिए लोगों को हर वर्ष इंतजार रहता है पर इस बार कुछ अलग ही जोश और जश्न का माहौल था सोसाइटी में। गणतंत्र दिवस हमारे देश का सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है। यह दिन हमें हमारे देश की स्वतंत्रता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने पूर्वजों के बलिदान को याद करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि सोसाइटी के सभी निवासियों ने गणतंत्र दिवस को भव्य तरीके से मनाने का फैसला किया।
सोसाइटी के आशु ने बताया कि प्रभात फेरी में सोसाइटी के सभी बच्चे शामिल हुए। उन्होंने देशभक्ति गीत गाए और देश के वीरों को याद किया। उन्होंने कहा कि सोसाइटी के सभी निवासियों ने देश के विकास और समृद्धि के लिए संकल्प लिया है।