संजय नगर रामलीला में हुआ रावण तपस्या तथा श्री राम जन्म का मंचन
गाज़ियाबाद: श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी संजय नगर के तत्वावधान में आयोजित हो रही रामलीला में शुक्रवार को रावण तपस्या रावण दिग्विजय तथा श्री राम जी के जन्म का मंचन हुआ। सर्वप्रथम कलाकारों द्वारा रावण तपस्या का बहुत ही शानदार मंचन किया गया जिसमें रावण को भगवान भोलेनाथ का परम भक्त दिखाया गया है। रावण दिग्विजय के पश्चात अयोध्या के राजा दशरथ एवं उनकी पत्नी कौशल्या के घर एक दिव्या और चमत्कारिक बालक जन्म लेता है जिनको प्रभु श्री राम के नाम से जाना जाता है। जन्म के समय शिशु का वर्णन नीला चेहरे पर तेज और इतना आकर्षण था कि जिसने भी देखा वह मोहित हो गया श्री राम जी के जन्म के पश्चात चारों ओर हर्ष और उल्लास का माहौल था तथा देवताओं द्वारा पुष्प वर्षा भी की गई थी।
रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित भव्य रामलीला मंचन कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और धर्म लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमेटी के अध्यक्ष यशपाल यादव, महामंत्री सुमित चौहान, कोषाध्यक्ष तरुण शर्मा, संरक्षक एवं मीडिया प्रभारी संजीव चौधरी, सह-मीडिया प्रभारी अनुज राघव, संरक्षक मोहन सिंह रावत, अशोक चाँदीवाल, आर.एस. शर्मा, किरणपाल तेवतिया, रविंद्र सिंह राणा, अमरदत्त शर्मा, सतपाल दीवान जी, राजकुमार शर्मा, कौशल शर्मा, डी. पी. नागर, संयोजक झम्मन चौधरी, बृजेश शर्मा, हरपाल सिंह, अरुण शर्मा, के.के शर्मा, ब्रह्मपाल गुज्जर, सुब्रत त्रिखा, उपाध्यक्ष सचिन त्यागी, अखिलेश सिंह, विक्रांत राणा, मनोज ठाकुर, सुदर्शन शर्मा, करण सिंह, दीपक वर्मा, मंत्री ऋषभ चौधरी, निखिल प्रजापति, गोपाल चौधरी, विवेक चौधरी, संगठन मंत्री उमेश रोहिला, सतीश चौधरी, मंच व्यवस्थापक आकाश शर्मा, शिवम, उप-कोषाध्यक्ष खचेड़ू शर्मा, श्रृंगार सेवा में मयंक गोयल, कार्यकारिणी सदस्य निर्मला शर्मा, रमा देवी, पन्ना देवी, रामवती देवी, पूनम शर्मा, भावना जौहरी, विजय कोरी, मेम्बर सिंह, सुभाष चंद, कृष्णा सिंह, निर्मल कौशिक, कौशल तेवतिया, पवन यादव, अंकुर सिसोदिया, शिवम राठी एवं सभी स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।