मेरठ: मेरठ पहुंचे साक्षी महाराज ने राहुल गांधी पर जमकर बार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के नाम पर केवल नाटक कर रहे हैं। भारत जोड़ रहे हैं तो भारत को तोड़ा किसने। यह नारे लगाते रहे और देश के दो टुकड़े हो गए लाखों हिंदुओं का कत्ल हो गया। उन्होंने आगे कहा कि कश्मीर से कश्मीरी पंडितों को भगाया किसने.. इस देश में योजनाबद्ध तरीके से सिखों का कत्ल किसने किया। गोरख साधु सन्यासी गौ रक्षा की बात को लेकर दिल्ली गए थे। हजारों साधु की हत्या किसने की, हजारों साधु के हत्या के दोषी हैं, जो कश्मीरी पंडित के हत्या के दोषी हैं, उनके विस्थापन के दोषी हैं, जो सिखों के कातिलों के दोषी है, जिन्होंने भारत का विभाजन किया, भारत के टुकड़े करने की कोशिश की आज उनको अपनी जमीन खिसक की हुई नजर आ रही है।
साक्षी महाराज ने कहा कि भारत की जनता सब जानती है और आने वाले 2024 के चुनाव में सटीक जवाब देगी और सारे देश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। राहुल गांधी के टी शर्ट पहन के यात्रा करने पर बोले साधु संत होते हैं, योगी होते हैं, वह तपस्या करते हैं, उनको ठंड नहीं लगती । राहुल गांधी किसी भी श्रेणी में नहीं आते हैं वह सिर्फ नाटक कर रहे हैं इनको देखकर गिरगिट को शर्म आ जाएगी।
साक्षी महाराज ने कहा कि राहुल गांधी कभी तो तुर्की की टोपी लगा लेते हैं कभी गले में माला डाल लेते हैं कभी तिलक लगा लेते हैं लेकिन वह जो कुछ कर रहे हैं यात्रा में कुछ तो हास्यास्पद बात है। साक्षी महाराज ने कहा कि उनकी जो एक्टिंग है पूरी यात्रा में उसका विश्लेषण मुझ जैसा सन्यासी नहीं कर सकता लेकिन मुझे लगता है कि आने वाले समय में उनकी यात्रा में कुछ भी बिंदुओं का विश्लेषण जरूर होगा।
भारत जोड़ो यात्रा में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के शामिल ना होने पर बोले कि वर्चस्व की लड़ाई है। यह सब महत्वकांक्षी लोग हैं इनका विकास से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन यह लोग अगर एक होने का नाटक भी करें तो यह जनता है सब जानती है। साक्षी महाराज ने आकर कहा कि मोदी इतने ताकतवर हो गए हैं कि सब मिलकर भी मोदी का सामना नहीं कर सकते। उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी और योगी जी का जीवन राष्ट्र को समर्पित है।
यह बड़ी बात है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी मुंबई गए और पूर्ण आश्वासन देकर निवेश लेकर आए और मेरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई है उन्होंने बहुत अच्छा कार्य किया है। कभी उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी के लिए माना जाता था आज लॉ एन ऑर्डर के लिए प्रसिद्ध हो चुका है।
उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि मेरे को संसद में बोलने नहीं दिया जाता उस पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बोलना नहीं जानते हैं बोलने के लिए उनके पास कुछ है नहीं। साक्षी महाराज ने यह भी कहा कि उनको कहा जाता है कि मुद्दों पर बहस करो लेकिन कांग्रेस सदा मुद्दों से भागती है उनके पास मुद्दे है ही नहीं।