अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता से परेशान होकर उनको और आम आदमी पार्टी को ख़त्म करने की कोशिश में जुटी भाजपा – अंकुश चौधरी

मेरठ: आज आम आदमी पार्टी मेरठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी के साथ INDIA गठबंधन के लोगों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल के अंदर प्रताड़ित करने को लेकर मेरठ कमिश्नरी पार्क पर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम जिलाधिकारी मेरठ के माध्यम से ज्ञापन सोपा।
जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पिछले कई महीनों से दिल्ली शराब घोटाले के नाम पर राजनैतिक षड़यन्त्र के तहत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया हैं, जबकि आजतक उनके खिलाफ कोई भी सबूत ई.डी. और सी.बी.आई. कोर्ट में रख नहीं पायी। अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता से परेशान होकर उनको और आम आदमी पार्टी को ख़त्म करने की कोशिश में जुटी भाजपा सत्ता का दुरूपयोग करते हुए अरविंद केजरीवाल को जेल के अंदर भी प्रताड़ित कर रहें हैं, उनको शुगर हैं, और केजरीवाल को सही ईलाज नहीं दिया जा रहा हैं, जबकि उनका शुगर लेवल कई बार 50 तक चला जा रहा हैं जो कि जानलेवा है। जबकि अरविन्द केजरीवाल का दोष इतना ही हैं कि वो जनता के हित में दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा जैसे क्षेत्र में लगातार बेहतरीन कार्य कर रहें हैं, और आम आदमी पार्टी की सम्पूर्ण देश में निरंतर लोकप्रियता बढ़ती जा रही हैं जिससे घबराकर भारतीय जनता पार्टी लगातार संवैधानिक संस्थाओ का दुरूपयोग कर रही है।
समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने कहा इस ज्ञापन के माध्यम से हमारी मांग हैं कि इस प्रकरण में न्याय हों और केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी को तुरंत ख़ारिज करके उन्हें ससम्मान रिहा किया जाये और उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें ईलाज की मुक़्क़मल व्यवस्था दी जायें।
आज के विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी से जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी, महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, बाबा विक्रमजीत सिंह, सलीम मंसूरी, भारत लाल यादव, हेम कुमार, फुरकान त्यागी, अंकुर पाल, संदीप त्यागी, यासीन मलिक, इस्माइल त्यागी, उमेश विश्वकर्मा, अनिल सुरानिया, बंटी जाटव, मनोज शर्मा, अशफाक अंसारी, अयूब कसार, तरीका पवार, इंतजार अली, कपिल शर्मा, रोबिन, फलक चौहान, देव अग्रवाल, चांद खान, रियाजुद्दीन, भूप सिंह, व समाजवादी पार्टी से जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी, निरंजन सिंह, ई० संदीप यादव, अहतेशाम इलाही, मृदुला यादव, विनय चौधरी, योगेन्द्र सिंह सोल्दा, ओमप्रकाश खटिक, मुनीर, जिशन अहमद, नेहा गौर, हरप्रीत आहूजा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।



