एक पेड़ मां के नाम- ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेेन्द्र तोमर ने कार्यकर्ताओं के साथ किया पौधारोपण, लोगों से एक पौधा लगाने के लिए की अपील

मेरठ: देशवासियों को ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी चुनौतियों से बचने के लिए पूरे देश में पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का अभिनव आह्वान किया है। इसी श्रृंखला में पूरे देशभर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। इसी से तहत उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री डा0 सोमेन्द्र तोमर ने शनिवार को जागृति विहार मण्डल में कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण कर सभी से अपने आस-पास एक पौधा लगाने का विशेष आग्रह किया।
जागृति विहार मण्डल के सेक्टर 7 जागृति विहार स्थित देव आश्रम पार्क मंे पी0एम0 नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर चलाये जा रहे वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री डा0 सोमेन्द्र तोमर रहें। सोमेन्द्र तोमर ने पार्क में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ पौधारोपण किया और लोगों को सम्बोधित करते हुए अपने आस-पास एक पौधा लगाने के लियें विशेष आग्रह किया। उन्होनें कहा कि हम सभी को ग्लोबल वॉमिग जैसी गंभीर चुनौती से बचने के लियें अपने आस-पास एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करना अति महत्वपूर्ण है साथ ही प्रकृति को हमें साथ मिलकर हरा-भरा बनाना है। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष रामकुमार चौबे, विधानसभा एवं कार्यक्रम संयोेजक राहुल गुप्ता, नरेन्द्र चौधरी, अनिल राज कौशिक, अरूण नागर, समीर चौहान, करन सहवाग, अमरजीत चौधरी, राजेश लटवाल, ममता, रेनू आदि मौजूद रहें।
इससे पहले सोमेन्द्र तोमर ने जागृति विहार एक्सटेंशन पर आवास विकास परिषद के सदस्यों के साथ वृहद वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत वृक्षारोपण किया। इस दौरान अधीक्षण अभियन्ता राजीव कुमार आदि मौजूद रहें।
इसके बाद सोमेन्द्र तोमर ने ग्राम अटौला, मेरठ स्थित डी0एम0 पब्लिक स्कूल में आयोजित वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लेकर छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय प्रबन्धन के साथ वृक्षारोपण किया और उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित कर प्रकृति को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ अध्यक्ष संजीव सिक्का, मंडल अध्यक्ष अशोक पोसवाल, विद्यालय चेयरमैन रविन्द्र चौधरी, चेयरमैन जितेन्द्र कुमार, प्रधानाचार्य बृजेश माहेश्वरी, निदेशक आशा चौधरी, प्रभागीय निदेशक (वन विभाग, मेरठ) राजेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष अतुल कुमार, ऋषि प्रधान, पंकज प्रधान, कपिल अधाना आदि उपस्थित रहें।


