डी ए वी सैंटनरी पब्लिक स्कूल, मेरठ में पैरा एशियन गेम्स के खिलाड़ियों का हुआ अभिनंदन

मेरठ,: डी ए वी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल, शास्त्री नगर, मेरठ, में ‘पैरा ओलंपिक एसोसिएशन’ तथा ‘डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल’ के द्वारा ‘पैरा एशियन गेम्स – 2023’ में भाग लेने वाले मेरठ के विशिष्ट खिलाड़ी रजत पदक विजेता जैनब खातून, फातिमा, प्रीति पाल एवं रवि के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
मेरठ की विभूतियों का अभिनंदन करने के लिए विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी दीपक मीणा, अश्विनी गुप्ता तथा डॉ अल्पना शर्मा (रीजनल ऑफिसर डीएवी स्कूल यू पी जोन, मेरठ) समारोह में उपस्थित थे।
सर्वप्रथम विशिष्ट अतिथि दीपक मीणा तथा मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष अश्विनी गुप्ता का अभिवादन डॉ अल्पना शर्मा ने नई ऊर्जा का स्रोत, नई पौध तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। भारत की शान बढ़ाने वाले मेरठ के प्रतिभावान खिलाड़ियों का अभिनंदन, दीपक मीणा तथा डॉ अल्पना शर्मा ने पूरे डी ए वी परिवार की ओर से फूलों का गुलदस्ता, स्मृति चिन्ह तथा शॉल प्रदान कर किया।

विशिष्ट अतिथि दीपक मीणा ने खेल जगत की प्रशंसा की तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेल जगत से जुड़ने के लिए प्रेरणादायक उद्धरण दिए।
डॉ अल्पना शर्मा ने कहा कि यह अत्यंत गर्व का विषय है कि पैरा ओलंपिक एशियाई गेम्स के खिलाड़ी आज डी ए वी प्रांगण में उपस्थित हैं, उन्होंने प्रत्येक खिलाड़ी को उनके योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।


