राजकीय इण्टर कॉलेज प्रांगण में किया जा रहा मण्डलीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन

- खादी उत्सव में सभी स्टालो पर वस्तुओं की खरीद पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त छूट 19 जनवरी तक की जायेगी प्रदान
मेरठ: राजकीय इण्टर कॉलेज प्रांगण मेरठ में आयोजित मण्डलीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 2024 जिसमें 8 राज्यों के लगभग 100 प्रतिभागियों के द्वारा अपनी इकाईयों को लगाकर अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शित उत्पादों की लोगों के द्वारा सराहना की जा रही है। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण खादी वस्त्र, ऊनी वस्त्र, चादर, पटियाला सूट एवं जूतियों है इसके साथ खुर्जा की क्राकरी एवं मेरठ का ओर्गेनिक गुड़ कन्नौज का इत्र, चन्दन, एवं अगरबत्ती तथा प्रतापगढ का अचार मुरब्बा, सहारनपुर के फर्नीचर एवं मुरादाबाद के पीतल के सजावटी है। दिनांक 05.01.2024 से दिनांक आज तक लगभग 41 लाख की बिक्री हो चुकी है।


प्रभारी अधिकारी प्रदर्शनी/जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मेरठ/गाजियाबाद ने बताया कि खादी उत्सव 2024 में सभी स्टालो पर वस्तुओं की खरीद पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त छूट 19 जनवरी 2024 तक प्रदान की जायेगी। जनपदवासियों से अपील है कि मेले में बढ़-चढ़कर खरीदारी कर विभिन्न राज्यों एवं जनपदों से आए सूक्ष्म उद्यमियों के उत्पादों को क्रय कर उनका उत्साहवर्द्धन करें।



