Meerut

नॉर्थ जोन हॉकी सीबीएसई अंडर 19 बॉयज एंड गर्ल्स चैंपियनशिप का डी ए वी सैंटनरी पब्लिक स्कूल मेरठ द्वारा भव्य आयोजन

मेरठ: डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल, शास्त्री नगर मेरठ के द्वारा सीबीएसई द्वारा नॉर्थ जोन हॉकी अंडर 19 ब्वायज़ एंड गर्ल्स चैंपियनशिप का तीन दिवसीय आयोजन दिनांक 28 10 23 से 30 10 23 के बीच कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लगभग 22 टीमों के 360 खिलाड़ी शामिल हुए।

तीन दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट के अंतर्गत आज दिनांक 28 अक्टूबर को सीबीएसई नॉर्थ जोन हॉकी अंदर 19 ब्वायज़ एंड गर्ल्स चैंपियनशिप का शुभारंभ कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर के कर कमलों द्वारा हुआ। गेस्ट ऑफ ऑनर के पद को डॉअल्पना शर्मा, रीजनल ऑफिसर डीएवी स्कूल यू पी जोन, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रोमियो जेम्स, डॉ पारूल चौधरी, प्रधानाचार्या अशोका अकैडमी, अश्विनी गुप्ता ने सुशोभित किया।

सर्वप्रथम पर्यावरण सुरक्षा का प्रतीक पौधा, शॉल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि का भावभीना स्वागत किया गया। तत्पश्चात बच्चों ने सामूहिक स्वर में प्रार्थना स्तुति मंत्र उच्चारण तथा आपके चरणों में है नमन, गीत गाकर वातावरण को वैदिक युग में प्रवेश करा दिया। समस्त टीमों के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट कर अनुशासन और उत्साह को प्रदर्शित किया। डीएवी के बच्चों ने ‘आरंभ है प्रचंड’ गीत पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति द्वारा अद्भुत समा बांध दिया।

डॉ अल्पना शर्मा ने डीएवी परिवार, सीबीएसई की ओर से मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, मीडिया मैनेजर, कोच तथा ऑफिशल्स के साथ आने वाली सभी टीमों का गर्म जोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज नेशनल – इंटरनेशनल लेवल के खिलाड़ी कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम की शोभा बढ़ा रहे हैं। हम सीबीएसई के अधिकारियों का धन्यवाद करते हैं, कि उन्होंने हम पर अपना विश्वास जताया है, यह हमारे लिए अत्यंत गर्व का पल है , जब हमें यह टूर्नामेंट मेरठ में पुनः आयोजित करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने मुख्य अतिथि का अभिनंदन करते हुए कहा कि आपकी कर्मठता, दृढ़ता बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्हें अपने बीच पाकर हम गौरवान्वित हुए हैं। हम उनके आभारी हैं, कि उन्होंने अपनी व्यस्त दिनचर्या में से अपना कीमती समय हमें दिया।

मुख्य अतिथि सोमेंद्र तोमर ने प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि आप हमारे देश की भावी पीढ़ी हैं, आपके स्नेह निमंत्रण को स्वीकार कर मैं स्वयं को कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का मुख्य हिस्सा है। खेल भावना हमें अनुशासन, सहयोग, मैत्री, सद्भावना आदि अनेक गुणों को सिखाती है। मैं आशा करता हूं कि हॉकी का खेल एक दिन निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां अनुशासन, एथिक्स एवं वेद का सुंदर समन्वय देखने को मिला है, जो खिलाड़ियों के लिए संजीवनी के समान है।

रोमियो जेम्स ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रवीण शर्मा को स्मरण किया तथा ‘दिल लगाओ हॉकी से’ का नारा देकर उत्साह और उमंग का संचार किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने उन्मुक्त आकाश में गुब्बारे उड़ा कर खेलों का आरंभ करने की घोषणा की।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button