Meerut

मेरठ में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम व विधानसभा मिलन कार्यक्रम ज्वाईनिंग अभियान का हुआ आयोजन

मेरठ: भारतीय जनता पार्टी, मेरठ दक्षिण विधानसभा द्वारा शास्त्रीनगर स्थित बालेराम ब्र्रजभूषण सरस्वती शिशु मन्दिर इंटर कॉलिज में गुरूवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम एवं विधानसभा मिलन कार्यक्रम ज्वाईनिंग अभियान का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री डा0 सोमेन्द्र तोमर रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में अन्य अतिथि के रूप में महापौर हरिकान्त आहूवालिया, भाजपा मेरठ महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, विधानसभा संयोजक राहुल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शर्मा, महानगर मंत्री ममता मित्तल, महानगर उपाध्यक्ष रविश अग्रवाल, शास्त्रीनगर मण्डल अध्यक्ष ललित मोरल आदि मौजूद रहें।

मुख्य अतिथि डा0 सोमेन्द्र तोमर ने उपस्थित मातृशक्ति को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत की महिला पूरे देश को दिशा दे रही है। देश में प्रथम व्यक्ति के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समस्त महिला शक्ति का गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश की महिला आर्थिक सामाजिक रूप से सशक्त हुई है। आगे कहा कि महिला शक्ति रक्षा, शिक्षा, चिकित्सा, खेल और विज्ञान आदि क्षेत्रों में अपने नेतृत्व का लोहा मनवा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मातृ शक्ति को समाज में उचित स्थान और सम्मान दिलाये जाने हेतु चलाए जा रहे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्जवला योजना, सुकन्या योजना समेत अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज प्रदेश नित आयाम स्थापित कर रहा है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के लोगों को लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। महिलाओं की भागीदारी मजबूत करने के लिये आरक्षण देकर उनको समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया गया है। महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उपरान्त मातृशक्तियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उसके बाद विधानसभा मिलन कार्यक्रम ज्वाईनिंग अभियान के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में 50 से अधिक अन्य दलों व विभिन्न सामाजिक संगठनों से आयें कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों व कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए जिनका महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, ऊर्जा राज्य मंत्री डा0 सोमेन्द्र तोमर, महापौर हरिकान्त आहूवालिया, विधानसभा संयोजक राहुल गुप्ता ने उनका भारतीय जनता पार्टी परिवार में पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया और आगामी लोकसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को रिकोर्डतोड़ मतों से विजयश्री दिलाने का आह्वान किया।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button