Meerut
मेरठ: साकेत सिविल लाइन में हादसा, लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा

मेरठ: साकेत सिविल लाइन स्थित नंदन अपार्टमेंट के सामने आज शाम एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे एक लाइनमैन को 11000 वोल्ट की लाइन से करंट का झटका लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
सूत्रों के अनुसार, शाम करीब 6 बजे, लाइनमैन ट्रांसफार्मर पर शटडाउन लेकर मरम्मत कार्य कर रहा था। इसी दौरान, अचानक 11000 वोल्ट की लाइन चालू हो गई, जिससे तेज करंट का झटका लग गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत लाइनमैन को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी ट्रांसफार्मर को ठीक नहीं किया गया था। इस घटना के बाद बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी है।





