Meerut

नमो भारत ट्रेनों में अब तक 50 लाख से अधिक यात्रियों ने की यात्रा

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर परिचालन शुरू होने से अब तक 50 लाख से अधिक यात्री नमो भारत ट्रेनों में विश्वस्तरीय आरामदायक तीव्र यात्रा का लुत्फ उठा चुके हैं। नमो भारत ट्रेन एक बेहतरीन और पसंदीदा सार्वजनिक परिवहन माध्यम के रूप में उपयोग की जा रही है।

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के 17 किमी लंबे प्राथमिक खंड (साहिबाबाद-दुहाई डिपो) का उदघाटन 23 अक्तूबर 2023 को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर किया गया था। इसके बाद 6 मार्च 2024 को दुहाई से मोदी नगर नॉर्थ तक अतिरिक्त 17 किमी लंबे खंड पर नमो भारत ट्रेन सेवाएँ विस्तारित की गयीं। इसी कड़ी में 18 अगस्त 2024 को मोदी नगर नॉर्थ से मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन तक 8 किमी के अतिरिक्त हिस्से को परिचालित खंड से जोड़ा गया।

मेरठ से कनेक्ट होते ही यात्रियों में आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों में यात्रा का उत्साह और बढ़ा। इसके एक दिन बाद ही 19 अगस्त को रक्षा बंधन वाले दिन नमो भारत ट्रेनों में सबसे ज्यादा लगभग 34 हज़ार यात्रियों ने यात्रा का रिकॉर्ड बनाया। हाल ही में नमो भारत ट्रेनों में यात्रा का आंकड़ा 50 लाख के पार पहुंचा है। आंकड़ों के तहत कॉरिडोर के गाजियाबाद और मेरठ साउथ स्टेशनों से सबसे ज्यादा यात्रियों ने नमो भारत ट्रेनों में यात्रा की। साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक परिचालित खंड की कुल लंबाई 42 किमी है, जिसमें 9 आरआरटीएस स्टेशन शामिल हैं। यात्री महज़ 30 मिनट में साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक का सफर पूरा कर रहे हैं।

इसके साथ ही वर्तमान में साहिबाबाद से दिल्ली की ओर आनंद विहार और न्यू अशोक नगर स्टेशनों पर नमो भारत ट्रेनों का ट्रायल रन अंतिम चरण में है। आनंद विहार एक भूमिगत स्टेशन है, जो आरआरटीएस कॉरिडोर पर परिचालित होने वाला पहला भूमिगत स्टेशन होगा। जल्द ही साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक नमो भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा और इस हिस्से के जुड़ने से पर परिचालित खंड की लंबाई बढ़कर 55 किमी हो जाएगी। साथ ही दिल्ली से मेरठ के बीच आवागमन भी आसान हो जाएगा।

युवाओं में नमो भारत ट्रेनों के प्रति काफी उत्साह है, जो अपनी शैक्षणिक और व्यावसायिक जरूरतों की पूर्ति के लिए नमो भारत ट्रेनों में यात्रा कर रहे हैं। नमो भारत ट्रेनें आरामदायक होने के साथ ही सुरक्षित, आधुनिक और समय की बचत करने वाली हैं, जिसकी वजह से इनकी विश्वसनीयता इन्हें अन्य परिवहन मध्यमाओं से अलग करती है। खास बात यह है कि नमो भारत ट्रेनें कोहरे की स्थिति में भी यात्रियों को बिना किसी रुकावट के समय पर उनके गंतव्य स्टेशनों तक पहुंचाने में सक्षम हैं।

एनसीआरटीसी ने हाल ही में यात्रियों की सुविधा के लिए किराए पर 10 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाने के लिए लॉयल्टी पॉइंट्स प्रोग्राम भी शुरू किया है, जिसके तहत यात्री आरआरटीएस कनेक्ट ऐप के माध्यम से क्यूआर कोड बेस्ड टिकट खरीदकर लॉयल्टी पॉइंट्स हासिल कर सकते हैं।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button