विकसित भारत मोदी की गारंटी: सुझाव पेटीका लेकर मेरठ में भाजपा का जनसंपर्क अभियान शुरू
मेरठ: आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मेरठ महानगर की कैंट विधानसभा के पटेल नगर मंडल से विकसित भारत की मोदी गारंटी सुझाव पेटीका वैन को क्षेत्र के भ्रमण के लिए रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, राज्य मंत्री दिनेश खटीक, लोकसभा सयोंजक कमल दत्त शर्मा और पूर्व विधायक सतवीर त्यागी मौजूद थे।
यह वेन सुभाषनगर, मोहनपुरी, कचेरी पुल, थापर नगर, पुलिस लाइन, मवाना स्टैंड, साकेत, गोल मार्किट, सूर्य नगर और पांडव नगर मार्किट में भ्रमण करेगी।
मुख्य अतिथियों ने बताया कि यह वैन मोदी सरकार के जनकल्याण और विकास कार्यों को सभी लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंचा रही है। इसके साथ ही, हैशटैग विकसित भारत का संकल्प के माध्यम से इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर सुझावों और समर्थन के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इस वेन के माध्यम से जनता से संवाद किया जाएगा। साथ ही, ‘विकसित भारत-मोदी की गारंटी’ सुझाव पेटिका में जनता के सुझावों को एकत्र किया जा रहा है जो लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का आधार बनेंगे। इसके अलावा मोबाइल नंबर 9090902024 पर मिस्ड काल के जरिये भी पार्टी के संकल्प पत्र के लिए जनता से सुझाव आमंत्रित किये जा रहे हैं।
भाजपा अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए जानी जाती है। हमारा कोई गुप्त नहीं बल्कि खुला एजेंडा होता है। चाहे वह अनुच्छेद 370 हो या श्रीराम मंदिर का निर्माण, ये सभी बातें हमारे संकल्प पत्रों का हिस्सा रही हैं। हमारे सभी संकल्पों को मोदी-योगी के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है।
विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्य अतिथियों ने कहा:
- शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में, प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर में कई नए स्कूल और कॉलेज खोले हैं। उन्होंने शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाने का प्रयास किया है।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के क्षेत्र में, आयुष्मान भारत योजना ने गरीबों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान की है।
- कृषि: कृषि के क्षेत्र में, किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं।
- रोजगार: रोजगार के क्षेत्र में, स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं ने लाखों लोगों को रोजगार प्रदान किया है।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे विकसित भारत की गारंटी सुझाव पेटिका में अपने सुझाव डालकर इस अभियान में भाग लें।