Meerut

मुंबई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में शॉर्ट फिल्म को बड़ी उपलब्धि, मेरठ से जुड़ा नाम हुआ गौरवान्वित

मुंबई।
मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समारोह में बेस्ट शॉर्ट फिल्म (पीपल्स चॉइस) श्रेणी में एक संवेदनशील और सामाजिक संदेश देने वाली शॉर्ट फिल्म को सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि ने न केवल फिल्म जगत में अपनी पहचान बनाई, बल्कि मेरठ का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

इस पुरस्कार विजेता शॉर्ट फिल्म के निर्देशक राघव कोसल हैं, जबकि इसके निर्माता प्रतीक कोसल हैं। उल्लेखनीय है कि निर्देशक राघव कोसल के माता-पिता सविता कोसल एवं अनन्त कुमार (कुराली वाले) वर्तमान में शम्भूनगर, मेरठ के निवासी हैं। इस सफलता पर मेरठवासियों में भी हर्ष और गर्व का माहौल है।

फिल्म की कहानी महानगर मुंबई में रहने वाले एक युवा दंपति के जीवन पर आधारित है। तेज रफ्तार और भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच प्रेम, संवाद और आपसी समझ में कमी आ जाती है, जिससे उनके रिश्ते में दरार पड़ती है और बात तलाक तक पहुँच जाती है। कहानी उस मोड़ पर भावनात्मक रूप लेती है, जब दोनों तलाक की प्रक्रिया के दौरान काउंसलिंग के लिए पहुँचते हैं। बातचीत, आत्ममंथन और समझ के जरिए उनके मतभेद धीरे-धीरे सुलझते हैं और रिश्ते को नई दिशा मिलती है। यह पूरी यात्रा दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ती है और सोचने पर मजबूर करती है।

फिल्म समाज को यह सशक्त संदेश देती है कि रिश्तों में आई दूरियों को संवाद और समझदारी से सुलझाया जा सकता है। पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए रिश्तों की मर्यादा बनाए रखना आज के समय में अत्यंत आवश्यक है। निर्देशक राघव कोसल ने कहानी, निर्देशन और दृश्य प्रस्तुति को बेहद सलीके और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया है।

फिल्म के मुख्य कलाकार हितेन तेजवानी, गौतम पवज और स्नेह मिश्रा ने अपने सशक्त अभिनय से किरदारों को जीवंत बना दिया, जिससे कहानी और अधिक प्रभावशाली बन सकी।

फिल्मफेयर जैसे प्रतिष्ठित मंच पर इस शॉर्ट फिल्म को मिला सम्मान न केवल इसके रचनाकारों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह उभरते फिल्मकारों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। मेरठ से जुड़ी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि छोटे शहरों से निकली प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना सकती हैं।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button