मेरठ : अखिलेश-जयंत की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री /समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चैधरी ने बाईपास स्थित गाॅडविन होटल में संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता की। मुजफ्फरनगर से मेरठ आते हुए विजयरथ में सवार अखिलेश यादव और जयंत चैधरी का स्वागत हुआ। सकौती नंगली गेट पर सरधना विधानसभा अध्यक्ष मेहराज सलमानी, सपा छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष आनंद प्रकाश सिद्धार्थ ने सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अखिलेश यादव और जयंत चैधरी का स्वागत किया।
मीडिया से वार्ता करते हुए जयंत चैधरी ने कहा कि इस लड़ाई में सभी धर्म और जाति के लोग गठबंधन के साथ खड़े हैं। मीडिया को संबोधित करते अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार चुनाव किसान और नौजवान लड़ रहा है। उन्होंने और जयंत चैधरी ने तय किया है कि किसान आंदोलन में शहीद किसानों का शहीद स्मारक मेरठ में बनवाया जाएगा। किसानों को गन्ने का भुगतान 15 दिन में किया जाएगा। भुगतान के नाम पर किसानों को सरकार और चीनी मिलों के सामने धरना देना नहीं पड़ेगा। यूपी में 300 यूनिट बिजली फ्री ,किसानों को मुफ्त सिंचाई, सस्ती खाद को कीटनाशक दवाइयां उपलब्ध करायी जाएंगी। किसानों को गन्ने का उचित मूल्य दिलाया जाएगा। सरकार बनने के बाद सबसे पहले कर्मचारियों की पेंशन बहाल की जाएगी। उन्होंने कहा कि चैधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा रहे हैं । उन्होंने पहले भी केन्द्र सरकार से चैधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की थी। उनकी एक बार फिर केन्द्र सरकार से मांग है कि चैधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जाएं। प्रेस वार्ता के दौरान सपा के जिला अध्यक्ष राजपाल चैधरी, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष मतलूब गौड, कैंट प्रत्याशी मनीषा अहलावत, सिवालखास प्रत्याशी गुलाम मोहम्मद, दक्षिण प्रत्याशी आदिल चैधरी, शहर प्रत्याशी रफीक अंसारी, सरधना प्रत्याशी अतुल प्रधान, हस्तिनापुर प्रत्याशी योगेश वर्मा, किठौर प्रत्याशी शाहिद मंजूर, पूर्व विधायक हरपाल सैनी, पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह मौजूद रहे। पूर्व विधायक गोपाल काली, मुकेश और संदीप गुर्जर भी सपा में शामिल हुए।