Meerut
मेरठ स्टेशन पर उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब, हरिद्वार के लिए रवाना

मेरठ : सिटी रेलवे स्टेशन पर आज शिव भक्तों का भारी जमावड़ा लगा। कांवड़ यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में शिव भक्त हरिद्वार जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर बम भोले के जयकारों से गूंज उठा।
शिव भक्तों की भारी भीड़ के कारण स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। ट्रेनों में चढ़ने के लिए भक्तों में धक्का-मुक्की हुई। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें ट्रेन में चढ़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।


कई समाजसेवी संगठनों ने भक्तों की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने भक्तों को भोजन, पानी और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई।


