मतदाता जागरूकता के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन

मेरठ, 21 जनवरी 2024: मतदाता जागरूकता के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ प्रातः पुलिस लाईन से प्रारंभ होकर सर्किट हाउस तिराहा, इमली चौराहा, साकेत चौराहा, गऊशाला तिराहा होते हुये गंगानगर नाला कट तक, तथा यही से यू-टर्न होकर इसी मार्ग से पुलिस लाईन गेट नं0-3 के अंदर पुलिस लाईन में संपन्न हुई।
इस दौड़ में युवाओं, महिलाओं, व बुजुर्गों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। दौड़ के समापन पर आयुक्त महोदया सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि हेल्थ फिटनेस, उत्तर प्रदेश दिवस, मतदाता दिवस के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए संयुक्त रूप से इस दौड़ का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि मतदान एक महत्वपूर्ण नागरिक कर्तव्य है और हर व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा उपस्थित जनसमूह को मतदान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर म्यूजिक बैंड द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।


दौड़ में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर संदीप भाटी, द्वितीय कुलदीप सिंह, तृतीय सौरभ यादव, चतुर्थ देवेंद्र, पंचम योगेंद्र, तथा षष्ठम स्थान पर जतिन रहे। वहीं महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर अर्पिता, द्वितीय आरती, तृतीय आरुषि, चतुर्थ दीपा सिंह, पंचम स्वाति यादव, षष्ठम फरहीन तथा सप्तम स्थान पर राधिका रहीं।
इस अवसर पर एशियन मैराथन चैंपियन डॉo सुनीता गोदारा, प्रशिक्षु आईएएस गामिनी सिंगला व श्रुति शर्मा, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एडीएम सिटी बृजेश कुमार, एसडीएम सरधना पंकज प्रकाश राठौर, एसडीएम मवाना अखिलेश यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


