भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, सैकड़ों परिवार हुए शामिल

- भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में किया गया।
- कार्यक्रम में भगवान परशुराम का पूजन-अर्चन, भजन और झांकी का आयोजन किया गया।
- सैकड़ों विप्र वंशी परिवार इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
- भगवान परशुराम सेवा न्यास विप्र समाज को एकजुट करने का प्रयास कर रहा है।
गाजियाबाद : भगवान परशुराम सेवा न्यास (पंजी०) ट्रस्ट के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन फार्च्यून रेजीडेंसी, राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद में धूमधाम से हुया। इस पावन अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के पूजन-अर्चन से हुआ। इसके बाद भजन मंडली द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिस पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे।भगवान परशुराम की झांकी ने लोगों को भावविभोर कर दिया और पूरा हॉल “जय परशुराम” के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर राजनगर एक्सटेंशन के विभिन्न सोसायटियों में रहने वाले सैकड़ों विप्र वंशी परिवार उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजक राजन त्रिपाठी ने भगवान परशुराम सेवा न्यास की नवगठित कार्यकारिणी को मंच पर आमंत्रित किया। कार्यकारिणी अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने सभी सदस्यों का परिचय उपस्थित मेहमानों से करवाया।


मंच पर सचिव अनुज शर्मा, कोषाध्यक्ष बिजेंद्र विद्रोही, संरक्षक आशुतोष तिवारी, संगठन मंत्री अमित शर्मा, उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, अरविंद भारद्वाज, राजेश तिवारी, वी पी उपाध्याय, पवन द्विवेदी, सहसचिव के के पांडेय, मीडिया प्रभारी अभिनव पांडेय एवं कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप मिश्रा, सुजीत झा एवं सुभाष पांडेय उपस्थित रहे।

भगवान परशुराम सेवा न्यास पिछले दो वर्षों से राजनगर एक्सटेंशन के सभी विप्र परिवारों को एक मंच पर लाने का सराहनीय प्रयास कर रहा है और इसमें उसे काफी सफलता भी मिली है। जन्मोत्सव के अवसर पर सैकड़ों परिवारों ने भगवान परशुराम सेवा न्यास की सदस्यता ग्रहण की और भोजन प्रसाद ग्रहण किया।


