प्राथमिक विद्यालय खुर्रमपुर प्रथम में बच्चों को दिखाया गया चंद्रयान तीन की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण

मुरादनगर: प्राथमिक विद्यालय खुर्रमपुर प्रथम में चंद्रयान तीन की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी त्यागी ने बताया कि बच्चे एवं शिक्षक चंद्रयान तीन की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग को लेकर बहुत उत्साहित थे, इसके लिए पूजा,अर्चना एवं प्रार्थना के साथ-साथ विद्यालय में यज्ञ का भी आयोजन किया गया।

यह यज्ञ 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक मंत्र उच्चारण के साथ निरंतर चलता रहा। इस यज्ञ को लेकर कई दिनों से विद्यालय में तैयारी की जा रही थी।इसके पश्चात एलईडी के माध्यम से अभिभावकों एवं छात्रों को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाया गया।चंद्रयान तीन मिशन की सफलता हमारे देश व सभी देशवासियों के लिए गौरव का विषय है।बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा चंद्रयान का विद्यालय में मॉडल भी बनाया गया था जिसकी सभी अभिभावकों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।

इस अवसर पर संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अनुज त्यागी, प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी त्यागी,ब्लॉक अध्यक्ष अमित यादव,अर्चना यादव,रुचिका जैन,सुमित कुमार,नवीन त्यागी,रेणुका,अंजू ,सुमन, गीता आदि उपस्थित रहे।