मेरठ जिला कारागार में बन्दियों के अधिकारों पर विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित
मेरठ, 8 फरवरी 2024: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा जारी एक्शन प्लान 2022-2023 के अनुपालन में आज जिला कारागार, मेरठ में “बन्दियों के अधिकार” विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित बन्दियों को कानूनी जानकारी प्रदान की गयी। श्री हरीराम, अपर जिला न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ, श्री विकम सिहं, डिप्टी जेलर, मेरठ एंव श्री नासिर अहमद, डिप्टी लीगल एड़ डिफेन्स काउन्सिल, मेरठ ने बन्दियों को सम्बोधित किया।
वक्ताओं ने बन्दियों के अधिकारों पर कानूनी रूप से जानकारी दी तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

श्री हरीराम ने बताया कि बन्दियों को भी कानून के तहत कई अधिकार प्राप्त हैं, जिनमें उचित भोजन, रहने की व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं, कानूनी सहायता आदि शामिल हैं। उन्होंने बन्दियों को अपनी शिकायतों को उचित माध्यम से दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। श्री विकम सिहं ने बताया कि जेल प्रशासन बन्दियों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बन्दियों से जेल में अनुशासन बनाए रखने और सुधारात्मक गतिविधियों में भाग लेने का आग्रह किया। श्री नासिर अहमद ने बन्दियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण द्वारा बन्दियों को कानूनी सलाह, पैरवी और अन्य कानूनी सहायता प्रदान की जाती है।
कार्यक्रम के दौरान बन्दियों ने भी अपने विचार और सुझाव रखे। उन्होंने जेल में मिलने वाली सुविधाओं और कानूनी सहायता के बारे में जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर जिला कारागार के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।


