Ghaziabad

पुलिस कमिश्नर के साथ अतिक्रमण और ध्वनि प्रदूषण पर कोरवा, आर डब्लू ए फेडरेशन और फ्लेट ओनर फेडरेशन की बैठक

गाजियाबाद – गुरुवार को कोरवा यू पी, आर डब्लू ए फेडरेशन और फ्लेट ओनर फेडरेशन गाजियाबाद के पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर अजय मिश्र के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में शहर में बढ़ते अतिक्रमण और ध्वनि प्रदूषण पर गहरी चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी ने की, जिन्होंने पुलिस कमिश्नर के समक्ष कई अहम मुद्दों को उठाया। कर्नल त्यागी ने शहर के मुख्य चौराहों पर फैले अतिक्रमण को हटाने और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन से समर्थन मांगा। इसके साथ ही उन्होंने एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स) की नियुक्ति, रेड लाइट चौराहों को ई-रिक्शा, वेन्डर और भिखारी मुक्त करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

बैठक में गाजियाबाद के विभिन्न जोन इंदिरापुरम, वसुंधरा, मोहननगर, विजय नगर, कविनगर और सिटी जोन के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्रों में आने वाली समस्याओं को साझा किया।

मुख्य मुद्दों में से एक था, सोसाइटियों और सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठानों या पार्टियों के दौरान लाउड स्पीकर के उपयोग पर नियंत्रण। कर्नल त्यागी ने इस पर डेसीबल लिमिट तय करने और इसे लागू करने के लिए पुलिस द्वारा निर्देश जारी करने की सिफारिश की। इसके अलावा, रिहायशी इलाकों में देह व्यापार की शिकायतों पर भी त्वरित कार्यवाही करने पर जोर दिया गया।

बैठक में नगर निगम को सीसीटीवी कैमरा और टायर ब्रेकिंग स्पाइक्स जैसी सुविधाओं के लिए लिखने का भी निर्णय लिया गया, ताकि शहर में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर किया जा सके। पुलिस आयुक्त ने इन सभी मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया और विश्वास दिलाया कि इन समस्याओं का समाधान शीघ्र ही किया जाएगा।

इस बैठक के बाद शहरवासियों को उम्मीद है कि पुलिस प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों से गाजियाबाद में अतिक्रमण और ध्वनि प्रदूषण में कमी आएगी, और शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

LP News

Local Post News Network

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button