कथक नृत्यांगना रुचि बलूनी ने श्रीलंका में भारत का नाम रोशन किया
कोलंबो: शिवांगी संगीत महाविद्यालय की कथक गुरु एवं नृत्यांगना रुचि बलूनी ने 18 मार्च, 2024 को स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र, भारतीय उच्चायोग, कोलंबो में आई सी सी आर के माध्यम से एकल कथक प्रस्तुति द्वारा भारत का नाम रोशन किया।
उच्चायोग, आईसीसीआर और एसवीसीसी के निदेशक प्रो. डॉ. अंकुरन दत्ता और अन्य के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों के बीच उनके भावपूर्ण प्रदर्शन को सभी ने बहुत सराहा और उन्हें सम्मानित किया।
जयपुर घराने की सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना एवं गुरु रुचि बलूनी ने कथक नृत्य अभिव्यक्ति द्वारा श्रीलंका के विद्वत जनों के सम्मुख दिव्य संवाद बनकर दिया। उन्होंने भारतीय संगीत की गहराइयों में दर्शकों को मोहित कर दिया।
उनकी प्रस्तुति में उनके साथ संगत करने वाले कलाकारों में श्रीलंका से तबला – लकपिया अबेसिंघ, गायन- पलिंडा उडावेला अरच्ची, हारमोनियम – अरुणा शांता और पढंत पर- डुमिथा गुणवर्धने रहे।
शिवांगी संस्थान के अध्यक्ष ,राजेश शर्मा ,संस्थान की निर्देशिका, रिचा शर्मा ,प्रधानाचार्य ,राजा बलूनी , सप्तक शर्मा ने उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु उन्हें बधाई दी।