जीवन विहार रेजिडेंशियल कल्याण समिति कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित
गाजियाबाद: थाना कविनगर क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित जीवन विहार रेजिडेन्शियल कल्याण समिति (रजि०) के चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
मुख्य चुनाव अधिकारी डी पी सिंह के अनुसार, समिति के पिछले कार्यों को देखते हुए सभी निवासियों ने पूर्व कार्यकारिणी को दोबारा गठन पर विचार विमर्श किया और सभी पदाधिकारी को पुनः नामित किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी:
- अध्यक्ष: उमेश कुमार (एडवोकेट)
- उपाध्यक्ष: संजय शर्मा
- महासचिव: अरुण श्रीवास्तव
- सचिव: जनक सिंह सोम
- कोषाध्यक्ष: अमरनाथ
कार्यकारिणी के अन्य सदस्य:
- संरक्षक: लखन लाल अवस्थी
- परामर्शदाता: सुनील त्यागी, अमित सारस्वत, मुकेश कुमार
- कोआर्डिनेटर और आडिटर: ब्रिजेन्द्र चौधरी
- मीडिया प्रभारी: संजय शर्मा
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक रहेगा। चुनाव अधिकारी राजकुमार ने भी चुनाव कार्यक्रम का सफल संचालन कराने में सहयोग किया।
समिति के महासचिव अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले कार्यकाल में प्रारंभ हुए सभी अपूर्ण कार्यो को अतिशीघ्र पूर्ण करवा दिया जाएगा। यह निश्चित रूप से एक सकारात्मक विकास है। पूर्व कार्यकारिणी का कार्यकाल सफल रहा था और यह उम्मीद की जा सकती है कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी भी अच्छा काम करेगी।