Entertainment

सुपर स्टार “जय रंधावा” की एक्शन व ड्रामा से भरपूर फिल्म “जे जटा विगड़ गया” 17 मई को होगी रिलीज

पंजाबी फिल्मों के सुपर स्टार “जय रंधावा” के देश व दुनिया में बसे सभी प्रशंसकों के लिए शुक्रवार 17 मई 2024 दिन बेहद खास है क्योंकि इस दिन उनके पसंदीदा सुपर स्टार “जय रंधावा” स्टारर फिल्म “जे जटा विगड़ गया” पूरे भारत में धूमधाम से रिलीज हो रही है। फिल्म समीक्षकों को उम्मीद है कि यह फिल्म बाक्स ऑफिस पर धमाल मचायेगी।

अगर आप लोग अच्छी पंजाबी फिल्मों के शौकीन है और पंजाबी फिल्मों के सुपर स्टार “जय रंधावा” के फैन है, तो आने वाला शुक्रवार यानी 17 मई का दिन आप सभी के लिए बेहद खास है क्योंकि इस दिन आपके पसंदीदा “जय रंधावा” स्टारर फिल्म “जे जटा विगड़ गया” सम्पूर्ण भारत में धूमधाम से रिलीज हो रही है। आम तौर पर पंजाबी फिल्मों के मेकर अपनी फिल्म को पंजाब और चंडीगढ़ में प्रमोट करते है लेकिन फिल्म के डायरेक्टर और फिल्म के हीरो “जय रंधावा” के साथ फिल्म के निर्माताओं को अपनी इस फिल्म की कहानी और अपनी मेहनत पर इस कदर विश्वास है कि यह सभी अपनी फिल्म को दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में प्रमोट करने आए थे और यही हमारी मुलाकात इस फिल्म की लीड जोड़ी, डायरेक्टर और फिल्म के मेकर्स के साथ हुई थी। आइए हम सभी जानते है क्या खास है इस पंजाबी फिल्म “जे जटा विगड़ गया” में।

यहां आपको बता दें कि इस फिल्म के निर्देशक “मनीष भट्ट” पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का एक चर्चित जाना पहचाना नाम है, उनकी कई फिल्में टिकट खिड़की पर सुपर हिट रही हैं। अब उन्होंने पंजाबी फिल्मों के सुपर स्टार “जय रंधावा” और “दीप सैगल” के साथ “पवन मल्होत्रा” जैसे मंझे हुए स्टार्स को लेकर के “जे जटा विगड़ गया” फिल्म बनाई है, जिसे वह 17 मई दर्शको के बीच लेकर के आ रहे है। पिछले दिनों जब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था तो वह यू ट्यूब सहित सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर छा गया था, लाखों सिने प्रेमियों द्वारा इस फिल्म के ट्रेलर को सराहा गया।

फिल्म के हीरो “जय रंधावा” इस फिल्म के बारे में कहते है मेरी यह फिल्म एक ड्रामा, एक्शन और कामेडी और ऐसी पारिवारिक फिल्म है जो दर्शको की हर वर्ग को पसंद आएगी। इस फिल्म के निर्माण में निर्माता ने दिल खोल कर के पैसा लगाया, “जय रंधावा” कहते है फिल्म के एक्शन सींस साउथ और बॉलीविड फिल्मों को टक्कर देते है, इन दिल दहला देने वाले एक्शन सींस को शूट करने में मैने बॉडी डबल का प्रयोग नहीं किया, हां कुछ ज्यादा ही सुरक्षा रूल फॉलो अवश्य किए, इसी का नतीजा है कि इसके एक्शन सीन फिल्म की मुख्य यूएसपी बन गये है। फिल्म में अभिनेता “जय रंधावा” दिलेर के किरदार में नज़र आएंगे, जो कि अपने नाम की तरह दिलेर होने के साथ सभी का प्यारा है। अभिनेता “जय रंधावा” बताते हैं कि दिलेर की फैमिली पर जब मुसीबत आती है तो वह ऐसा प्रचंड रूप दिखाता है कि दुश्मन थर-थर कांपना शूरु कर देते है। जय कहते है यह फिल्म समाज को एक ऐसा पॉजिटिव मेसेज भी देती है जो आज के परिवेश में एकदम सटीक बैठता है। इस फिल्म में शूटर, मेडल जैसी कई सुपर हिट फिल्मों से अपनी अलग पहचान बना चुके अभिनेता “जय रंधावा” के साथ अभिनेत्री “दीप सैगल” है जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट फिल्म गुल्लक, बुगनी, बैंक ते बटुआ से अपनी खास पहचान बनाई थी।

अभिनेत्री “दीप सैगल” कहती है मेरी यह फिल्म अपनी सम्मोहक दिल को छू लेने वाली कहानी और शक्तिशाली एक्शन के साथ रोमांस आदि मसालों से भरी ऐसी फिल्म है जिसे आप अपनी पूरी फैमिली, दोस्तों और अपनी फ्रेंडस सर्किल के साथ देखने आए, आप फिल्म देखकर के अपसेट नहीं होंगे, बल्कि आपको को आनंद आयेगा, क्योंकि फिल्म के सभी कलाकारों ने अपनी पूरी ईमानदारी और पूरी मेहनत के साथ इस फिल्म को बनाया है।

इस फिल्म के अभिनेता “जय रंधावा” और अभिनेत्री “दीप सैगल” दोनों ने ही बातचीत करते हुए उत्साह भरे शब्दों के साथ कहते हैं कि, “जे जटा विगड़ गया” जैसी बेहतरीन फिल्म का हिस्सा बनना हमारे लिए एक बहुत ही यादगार व अविश्वसनीय यात्रा रही है। फिल्म की मनोरंजक स्टोरी और इसे परदे पर खूबसूरती के साथ पेश करने में पूरी यूनिट ने भरपूर मेहनत लगन से काम किया है, आज शानदार फिल्म उन सभी की मेहनत का ही नतीजा है, जय और दीप सभी से अनुरोध करते हैं कि हम फिल्म सभी अपने नजदीकी सिनेमा में इस फिल्म “जे जटा विगड़ गया” को अवश्य देखने जाए और पूरी टीम की हौसलाफजाई अवश्य करें।

Deepak Tyagi

वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार, रचनाकार व राजनीतिक विश्लेषक ईमेल आईडी :- deepaklawguy@gmail.com, deepaktyagigzb9@gmail.com टविटर हैंडल :- @DeepakTyagiIND

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button