Meerut
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी कार्यकर्ताओं का कमिश्नरी पर प्रदर्शन
मेरठ: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का आम आदमी पार्टी ने विरोध किया। शनिवार को कमिश्नरी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने यहां ईडी का पुतला फूंकने की भी कोशिश की।
गुरुवार की देर रात परिवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। शराब कांड मामले में उनकी गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार से देशभर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में मेरठ में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।