पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मेरठ में कड़ाके की ठंड; कक्षा 1 से 12 वीं तक के स्कूलों में 1 जनवरी तक के लिए अवकाश घोषित
मेरठ: पारा के कई डिग्री गिरने के कारण कड़ाके की ठंड ने उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के हिस्सों को अपने आगोश में लिया है। इस बीच कोहरा और खराब विजिबिलिटी चिंता का एक गंभीर कारण बना है। शीतलहर के चलते मेरठ डीएम दीपक मीणा के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कक्षा 1 से 12 वीं तक के स्कूलों में 1 जनवरी तक के लिए अवकाश घोषित किया। हाड़ कपाने वाली ठंड और शीतलहरों ने लोगों की जिंदगी को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसके साथ कोहरे की मार ने इंसानी जीवन को और मुश्किल में डाल दिया है। खासकर उत्तर भारत में ठंड ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पारा के कई डिग्री गिरने के कारण कड़ाके की ठंड ने उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के हिस्सों को अपने आगोश में लिया है। इसके साथ में सोमवार को कोहरा और खराब विजिबिलिटी चिंता का एक गंभीर कारण बना रहा।


विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली और एनसीआर के ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी है। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड दर्ज की गई है और मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में शीत लहर की स्थिति रहने की भविष्यवाणी की है। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में लोग अब अलाव का सहारा लेते हुए भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 2-3 दिनों के दौरान कई राज्यों में अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बहुत ज्यादा गति से शीत लहर चलने की संभावना है।