पूर्व विधायक बोले पश्चिमी उत्तर प्रदेश बन रहा मिनी पाकिस्तान; BJP नेता संगीत सोम का VIDEO वायरल
सरधना कस्बे में गुरुवार को वाट्सऐप पर भाजपा पूर्व विधायक संगीत सोम का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें उन्होंने बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश मिनी पाकिस्तान बनने जा रहा है। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसा कि जिन्नावादी सोच छोड़कर तुष्टिकरण की राजनीति बंद कीजिए।
संगीत सोम ने कहा पाकिस्तान की स्थिति अखिलेश यादव नहीं समझ रहे हैं। पाकिस्तान में भुखमरी से लोग मर रहे है।
संगीत सोम ने कहा अखिलेश यादव आप और आपके चेले जिन्नावादी सोच छोड़ो और प्रदेश के अंदर तुष्टीकरण की राजनीति बंद करो। प्रदेश के अंदर जिस तरह से जातिवाद का माहौल समाजवादी लोग बढ़ा रहे हैं उस पर ध्यान दो। अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए पूर्व विधायक बोले प्रदेश के अंदर आपका बुरा हाल होता जा रहा है। संगीत सोम कहते हैं कि क्या अखिलेश यादव व उनके कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में यही स्थिति बनाना चाहते हैं। आज पश्चिम उत्तर प्रदेश की स्थिति समझकर देखिए। जिस तरह से उत्तर प्रदेश व पश्चिम उत्तर प्रदेश की जनसंख्या बढ़ती जा रही है। आज पश्चिम उत्तर प्रदेश एक तरह से मिनी पाकिस्तान बनने जा रहा है।