Meerut

लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने पर ज़ोर

मेरठ: लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को पारदर्शी, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत आज विधानसभा क्षेत्र सरधना में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामान्य प्रेक्षक राजेश मीणा, व्यय प्रेक्षक शिवा कुमार तथा पुलिस प्रेक्षक दिव्या गोपीनाथ उपस्थित थे।

बैठक में प्रेक्षकों ने निर्वाचन से संबंधित मतदान, मतगणना, कार्मिक व्यवस्था, माइक्रोआर्ब्जवर, कार्मिको की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण, प्रेक्षक व्यवस्था, वीडियोग्राफी, वेबकास्टिंग, ईवीएम, वीवीपैट, राजनैतिक दलो को जानकारी उपलब्ध कराना, निर्वाचन तैयारी का रिकॉर्ड सुरक्षित रखना, कमिशनिंग, रेन्डेमाईजेशन, निर्वाचन सामग्री, मतपत्र व्यवस्था संबंधी कार्य, बैलेट पेपर प्रिन्टिंग, सीसीटीवी कैमरा, रूट चार्ट, सुरक्षा, शस्त्र लाईसेंस जमा, कम्युनिकेशन प्लॉन, क्रिटीकल बूथ, बैरियर, वाहन अधिग्रहण, पोस्टल बैलेट प्लॉन, मीडिया ब्रीफिंग, एपिक, पोलिंग बूथ, पोस्टल बैलेट, आदर्श आचार संहिता, स्वीप, एमसीएमसी आदि कार्यों से संबंधित नोडल अधिकारियो को समग्रता से कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

प्रेक्षक ने सी-विजिल ऐप, एनजीएसपी, मीडिया/सोशल मीडिया सैल का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने आश्वस्त करते हुये कहा कि निर्वाचन से संबंधित कार्यों की सघन निगरानी के साथ कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है तथा लोकसभा निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराया जायेगा।

इस अवसर पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, सीडीओ नूपुर गोयल, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट गामिनी सिंगला, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बलराम सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त सूर्य कांत त्रिपाठी, एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र मिश्रा, मुख्य कोषाधिकारी वरूण खरे, एसडीएम सरधना पंकज प्रकाश राठौर सहित अन्य संबंधित नोडल अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्य बातें:

  • लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने पर ज़ोर
  • मतदान, मतगणना, कार्मिक व्यवस्था, सुरक्षा आदि पर विशेष ध्यान
  • सभी कार्यों की सघन निगरानी
  • चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने का लक्ष्य

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button