Meerut
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ डॉ. विपिन ताड़ा को सलेक्शन ग्रेड प्रमोशन

मेरठ : नए साल का पहला दिन मेरठ पुलिस विभाग के लिए गर्व और खुशी लेकर आया, जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. विपिन ताड़ा को सलेक्शन ग्रेड में पदोन्नति प्रदान की गई। इस उपलब्धि के अवसर पर आज अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र ने डॉ. ताड़ा के कंधों पर रैंक प्रतीक चिन्ह लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस गरिमामय समारोह के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने डॉ. ताड़ा को उनकी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मेरठ पुलिस में डॉ. ताड़ा के योगदान को सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी डॉ. ताड़ा को शुभकामनाएं दीं।


