डॉ सिंह टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर ने अपना 18 स्थापना दिवस मनाया

मेरठ: डॉक्टर सिंह टेस्ट ट्यूब बेबीस ने मनाया 18वीं वर्षगांठ मेरठ के सिविल लाइन मैं स्थित डॉक्टर सिंह टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर ने अपना स्थापना दिवस मनाया। 18 वर्ष पूर्व 2005 में इस आधुनिक टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर की स्थापना डॉक्टर अनिरुद्ध सिंह एवं डॉ शशि सिंह ने की थी।

डॉक्टर अनिरुद्ध सिंह एवं शशि सिंह ने 18 वर्ष पहले की बात याद करते हुए बताया कि उसे समय टेस्ट ट्यूब तकनीक शुरू करना काफी मुश्किल कार्य था क्योंकि उसे समय इस तकनीक के बारे में एक तो लोगों को जानकारी नहीं थी एवं जिन्हें जानकारी थी उनके मन में भिन्न-भिन्न प्रकार के विचार हुआ करते थे। ज्यादातर निसंतान दंपति इस विधि से अनजान थे। उसे वक्त इंटरनेट पर भी सीमित जानकारी थी। डॉक्टर सिंह टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर की स्थापना करने के बाद अखबारों के माध्यम से, सेमिनारों के माध्यम से इस विधि के बारे में लोगों को जागरूक किया गया एवं इस विधि से जुड़ी जानकारी को लोगों के सामने लाया गया।



डॉ शशि सिंह व डॉक्टर अनिल सिंह ने बताया कि उन्होंने इस क्षेत्र में प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी मेरठ जुड़वा टेस्ट ट्यूब बेबी एवं प्रथम ट्रिपलेट यानी तीन बच्चों को विकसित कर उनका जन्म कराया। डॉक्टर शशी सिंह एवं डॉ अनिरुद्ध सिंह की इन 18 वर्षों में अथक मेहनत का ही परिणाम है कि आज इस क्षेत्र के लोग इस प्रक्रिया से भली-भांति परिचित हैं। इन 18 वर्षों में हजारों ने संतान दंपतियों की सूनी गोद भर चुके डॉक्टर शशि सिंह और डॉक्टर अनिरुद्ध सिंह बताते हैं कि हमारी कोशिश रहती है कि विश्व में जो भी आधुनिक तकनीक आ रही है वह हमारे सेंटर पर उपलब्ध हो।


