Meerut

जिलाधिकारी ने किया 27वीं अन्तर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन की एथलेटिक कलस्टर प्रतियोगिता-2023 का उद्घाटन

मेरठ: छठी वाहिनी आर०आर०एफ०, रुड़की रोड मेरठ के सुसज्जित ग्राउण्ड पर दिनांक 03 अक्टूबर से 06 अक्टूबर 2023 तक आयोजित होने वाली 27वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन की एथलेटिक कलस्टर (एथलेटिक, खो-खो, साइकलिंग) प्रतियोगिता वर्ष 2003 का उद्घाटन जिलाधिकारी दीपक मीणा के द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में निर्णायकों की महत्वपूर्ण भूमिका में मूलचन्द, योगेन्द्र सिंह, जितेन्द्र कुमार शर्मा, उदयवीर सिंह, राजीव वेददान, ओमवीर सिंह, हिमान्शु त्यागी, जितेन्द्र सिंह, मंगल सिंह, योगेन्द्र नादर आदि द्वारा निभायी जा रही है। इस प्रतियोगिता में पश्चिमी जोन पीएसी के तीनों सैक्टर, मेरठ, आगरा, एवं मुरादाबाद की कुल 14 वाहिनियों के लगभग-685 खिलाड़ी भाग ले रहे है।

सहआयोजन सचिव आलोक दुबे द्वारा बताया गया कि यह प्रतियोगिता दिनांक 06 अक्टूबर 2023 तक लगातार चलेगी। दिनांकः 03 अक्टूबर 2023 के परिणाम निम्नवत रहे- 20 कि०मी० सामूहिक शुरुआत भारतीय साइकिल दौड में 06वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के राहुल रंधावा को प्रथम स्थान, 06वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के तुषार को द्वितीय स्थान तथा 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ के निखिल कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 5000 मी० दौड़ में 06वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के रवि कुमार राघव को प्रथम स्थान, 43वीं वाहिनी पीएसी एटा के श्री कृष्ण को द्वितीय स्थान तथा 06वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के विकास कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। गोला फेंक में 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ के विशाल पाठक को प्रथम स्थान, 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के शुभम शर्मा को द्वितीय स्थान तथा 06वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के सागर कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

उद्घाटन समारोह के दौरान आलोक दुबे, उपसेनानायक एवं सहआयोजन सचिव, रीता शुक्ला, सहायक सेनानायक, जयचन्द शर्मा, शिविरपाल, धमेन्द्र सिंह पंवार, सूबेदार सैन्य सहायक, ओम प्रकाश पाण्डेय, सहायक शिविरपाल, डॉ० अभयराम बंसल, डॉ०एस०पी० सिंह, योगेन्द्र पाल सिंह, क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी मेरठ एवं खेल से सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी तथा गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button