Meerut
नौचंदी मेले की तैयारियों का जायजा लिया जिलाधिकारी ने

मेरठ: जिलाधिकारी दीपक मीणा ने आज नौचंदी ग्राउंड का निरीक्षण कर वहां आगामी नौचंदी मेले के संबंध में की जाने वाली तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि नौचंदी मेला जनपद मेरठ की पहचान है। इसमें आसपास के जनपदों से भी विभिन्न वर्गों के लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि नौचंदी मेले का आयोजन भव्य होना चाहिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ पूरे ग्राउंड का निरीक्षण कर बाउंड्री वॉल को दुरुस्त कराने तथा साफ-सफाई की उचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, एसीएम महेश दीक्षित सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


