Meerut

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया

मेरठ: जिलाधिकारी दीपक मीणा ने आज लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की तैयारी के दृष्टिगत थाना परतापुर तथा ग्राम काशी एवं ग्राम अंजौली के मतदान केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर पानी, शौचालय, साफ-सफाई, रंगाई-पुताई इत्यादि व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्रों पर उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने थाना परतापुर में बैठक कर थाना स्तर पर की गई तैयारी की समीक्षा भी की। उन्होंने निर्देश दिया कि जिला बदर, गुंडा एक्ट, शस्त्र जमा किए जाने आदि की कार्यवाही तत्काल पूर्ण कर ली जाए।

उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र के समस्त बूथों का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि क्रिटिकल वल्नरेबल बूथों का चिन्हांकन मानक के अनुसार हुआ है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बूथ स्तर पर ग्रामीण लोगों के साथ मीटिंग कर तदानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। एसडीएम सदर एवं क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र के समस्त थानाध्यक्ष एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्वाचन तैयारी को समग्रता से पूर्ण करें।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान, जॉइंट मजिस्ट्रेट गामिनी सिंगला, एसडीएम सदर कमल किशोर, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष परतापुर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करें।

उन्होंने कहा कि मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button