ग्राम अतराडा विकास खंड खरखौदा में किया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य कार्यक्रम आयोजित

मेरठ: आज ग्राम अतराडा विकास खंड खरखौदा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियो को प्रतीकात्मक रूप से चाबी व प्रमाण पत्र का वितरण किया गया तथा बच्चो को उपहार भेंट किये गये। एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज द्वारा उपस्थित जनसमूह को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कल्याण विभाग, श्रम विभाग, ग्राम विकास विभाग आदि विभागों द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाकर आमजन को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओ की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया।


एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि समाज में अंतिम पायदान पर खडे व्यक्ति को योजनाओ का लाभ दिलाये जाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है।

इस अवसर पर एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल, जिलाधिकारी दीपक मीणा, सीडीओ नूपुर गोयल सहित गणमान्य व्यक्ति व संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


