Meerut

डी ए वी स्पोर्ट्स नेशनल लेवल, 2024 के मैचों का हुआ आज सफलता पूर्ण समापन

मेरठ: डी ए वी मेरठ के तत्वाधान में संपन्न हो रही डी ए वी स्पोर्ट्स नेशनल लेवल, 2024 के अंतिम दिवस में 21 राज्यों से आई टीमों में फाइनल तक पहुंची टीमों ने हॉकी और फुटबॉल खेलों में हुनर दिखाते हुए एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा की।

हॉकी

  • पहला मैच, अंडर 17 झारखंड बनाम अरुणाचल प्रदेश/ तेलंगाना/ कर्नाटक के मध्य खेला गया, जिसमें झारखंड ने अभूतपूर्व प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 9 गोल लगाए और अपनी जीत दर्ज की।
  • अंडर 14 फाइनल मैच हरियाणा बनाम पंजाब के मध्य खेला गया जिसमें हरियाणा ने पूर्ण उत्साह से तीन गोल लगाए और पंजाब पर विजय हासिल की।
  • अंडर 19 फाइनल मैच पंजाब बनाम झारखंड के मध्य खेला गया जिसमें पंजाब ने 7 आक्रामक गोल लगाकर झारखंड पर अपनी विजय हासिल की।
  • तीसरे और चौथे स्थान के लिए अंडर 17, हार्ड लाइन मैच अरुणाचल प्रदेश/ तेलंगाना /कर्नाटक बनाम बिहार के मध्य खेला गया, जिसमें बिहार ने एक गोल से विजय प्राप्त की।
  • अंडर-19, हार्ड लाइन मैच हरियाणा बनाम राजस्थान के मध्य खेला गया जिसमें हरियाणा ने 4 गोल से बढ़त हासिल की और विजय प्राप्त की।
  • फाइनल मैच अंडर 17 झारखंड बनाम उत्तर प्रदेश के मध्य खेला गया जिसमें झारखंड में पूर्ण उत्साह के साथ विजय हासिल की।

फुटबॉल

  • अंडर 17 पहला मैच झारखंड बनाम जम्मू कश्मीर के मध्य खेला गया जिसमें झारखंड में चार गोलों से बढ़त हासिल की और विजय प्राप्त की।
  • अंडर 17 दूसरा मैच गुजरात महाराष्ट्र बनाम हरियाणा के मध्य खेला गया, जिसमें पेनल्टी राउंड के अंतर्गत हरियाणा ने विजय हासिल की।
  • अंडर 17 हार्ड लाइन मैच जम्मू कश्मीर बनाम गुजरात महाराष्ट्र के मध्य खेला गया जिसमें गुजरात महाराष्ट्र की टीम विजयी हुई और तृतीय स्थान को प्राप्त किया।
  • फाइनल, अंडर 17 का रोमांचक मैच झारखंड बनाम हरियाणा के मध्य खेला गया जिसमें झारखंड ने हरियाणा पर विजय प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

डॉ अल्पना शर्मा (क्षेत्रीय अधिकारी डी ए वी स्कूल, यूपी, जोन ए, स्टेट कोऑर्डिनेटर डीएवी स्पोर्ट्स) ने अपने संबोधन में खेल के पक्ष को सुदृढ़ करते हुए कहा कि खेल मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है। यह हमें स्वस्थ रखने के लिए साथ ही साथ दिमाग की क्षमता को विकसित करने में भी सहयोग देता है, टीमवर्क करने का शुभ अवसर खेलों से ही प्राप्त होता है, जिससे हमारे जीवन के गुणवत्ता बढ़ती है और हमें सकारात्मक रूप से सोचने, संघर्ष करने और जीतने की क्षमता प्राप्त होती है। डॉ अल्पना शर्मा ने समस्त विजेता टीमों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की तथा उनके सफल प्रयास की प्रशंसा की साथ ही साथ उन्होंने डी ए वी परिवार की ओर से दो दिवसीय डी ए वी स्पोर्ट्स नेशनल लेवल, 2024 में 24 राज्यों से आई प्रत्येक टीम प्रभारी, मीडियाकर्मियों का हृदय से आभार व्यक्त किया एवं इस संपूर्ण आयोजन का कार्यभार संभालने वाले खेल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विनीत त्यागी, प्रवेश डबास, कुमुद त्यागी, वीरपाल चौहान तथा सुशील त्यागी की प्रशंसा की।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button